कवर्धा

टीका लगने के कुछ घंटे बाद नवजात की मौत, अस्पताल पर लापरवाही का आरोप..

CG News: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में जिला अस्पताल कबीरधाम में सोमवार को टीकाकरण के बाद नवजात की मौत का मामला सामने आया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Jun 2025, 8:23 AM IST
टीका लगने के कुछ घंटे बाद नवजात की मौत(photo-unsplash)
टीका लगने के कुछ घंटे बाद नवजात की मौत(photo-unsplash)

CG News: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में जिला अस्पताल कबीरधाम में सोमवार को टीकाकरण के बाद नवजात की मौत का मामला सामने आया है। परिजनों ने टीकाकरण के बाद स्वस्थ बच्चे के मौत होने का गंभीर आरोप लगाया है। परिजन मुकेश निर्मलकर का कहना है कि तीन दिन पहले ही महिला को डिलीवरी के लिए जिला अस्पताल लाया था। उसी दिन उसने एक स्वस्थ बालक को जन्म दिया था।

CG News: परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

सोमवार को बच्चे को टीका लगाने के लिए टीकाकरण कक्ष ले जाया गया। तब तक बच्चा बिलकुल स्वस्थ था। टीका लगने के कुछ समय बाद उसका स्वास्थ्य बिगड़ गया। जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे परिजन आक्रोशित हो गए और जिला अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। मौत की वजह बताने की मांग करते हुए,नारेबाजी की गई।

वहीं अस्पताल प्रबंधन सीधे रूप से कुछ भी कहने से बचता नजर आया। नवजात के पीएम के बाद ही मौत की वजह साफ हो पाएगी। अस्पताल प्रबंधन की ओर से लापरवाही बरतने जैसी कोई बात नहीं मानी जा रही है। प्रबंधन की ओर से कहा गया है कि विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम पीएम करेगी। पीएम रिपोर्ट में ही मौत की वजह स्पष्ट होगी।

Updated on:
17 Jun 2025, 8:23 AM IST
Published on: