कवर्धा

बैगाओं तक पहुंचा ट्रांसफार्मर, पर अब भी घर पर बिजली लाने कर रहे सरकारी अफसरों का इंतजार

जिम्मेदारों के अनदेखी के चलते अभी भी आदिवासियों को जूझना पड़ रहा है
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Sep 2018, 3:28 PM IST
CGNews
बैगाओं तक पहुंचा ट्रांसफार्मर, पर अब भी घर पर बिजली लाने कर रहे सरकारी अफसरों का इंतजार

कवर्धा. बैजलपुर. वनांचल क्षेत्र की विकास के लिए शासन तरह तरह की योजनाओं का क्रियान्वयन कर रही है। ताकि बैगा आदिवासियों को विकास के मुख्य धारा से जोड़ सके, लेकिन जिम्मेदारों के अनदेखी के चलते अभी भी आदिवासियों को जूझना पड़ रहा है।

हम बात कर रहे हैं वनांचल ग्राम होलिन टोला की, जहां बैगा आदिवासियों के घरों को रौशन करने के लिए ट्रांसफार्मर सहित विद्युत पोल खड़ी तो कर दी है, लेकिन घरों तक विद्युत कनेक्शन नहीं पहुंचा पाई है। जबकि विद्युत पोल व ट्रांसफार्मर लगाए कई दिन बीत गए हैं। इसके चलते बैगा परिवार के लोगों को अंधेरे में गुजर बसर करना पड़ रहा है।

ऐसा नहीं है कि विभाग के अधिकारियों को इस बात की जानकारी न हो। जानकारी होने के बाद भी घरों तक कनेक्शन पहुंचाने के लिए अब तक कोई पहल नहीं की जा रही है। बिना कनेक्शन के ट्रांसफार्मर व विद्युत पोल किसी काम का नहीं है। विद्युत विभाग के कर्मचारियों के लापरवाही का खामियाजा बैगा परिवार के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। विभाग के अधिकारी कुम्भकर्णीय नींद में सोए हुए हैं। इधर बैगा परिवार के लोगों का सुख चौन हो रहा है।

शासन द्वारा होलिन टोला के बैगा परिवारों की सुध लेते हुए उनके लिए बिजली की व्यवस्था करने का निर्देश तो दे दिया। विद्युत विभाग ने भी सक्रियता दिखाते हुए विद्युत पोल व ट्रांसफार्मर लगा दिए। तार भी खिंचा जा चुका है, लेकिन घरों तक कनेक्शन देने में विभाग बेवजह देरी कर रहा है। इसे लेकर लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बैगा परिवार के लोगों ने जल्द ही घरों तक विद्युत कनेक्शन देने की मांग की है। ताकि घरों को रौशन कर सके।

एमके गुप्ता, जेई, पांडातराई

Updated on:
20 Sep 2018, 3:28 PM IST
Published on: