कवर्धा

CG Scholarship: पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित, इस तारीख तक कर सकते है अप्लाई…

CG Scholarship: सहायक आयुक्त ने बताया कि ऑनलाइन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए नवीन एवं नवीनीकरण ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2024 तक निर्धारित है।

less than 1 minute read
Sep 12, 2024
CG Scholarship: छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन की तारीख बढ़ी, ये होंगे प्रमुख दस्तावेज
छात्रवृत्ति के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी (Patrika Media Library)

CG Scholarship: आदिवासी विकास विभाग द्वारा शिक्षा सत्र 2024-25 के लिए जिले में संचालित समस्त शैक्षणिक शासकीय व अशासकीय महाविद्यालय में अध्ययन कर रहें अनुसूचित, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थी से पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

इस दिन आवेदन की अंतिम तिथि

आदिवासी विकास के सहायक आयुक्त ने बताया कि ऑनलाइन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए नवीन एवं नवीनीकरण ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2024 तक निर्धारित है।

ड्राफ्ट प्रपोजल लॉक करने के लिए 14 नवम्बर तक एवं सैंक्शन ऑर्डर लॉक करने के लिए 21 नवम्बर 2024 तक का समय रहेगा। पीएफएमएस के माध्यम से आधार आधारित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति का भुगतान किया जाएगा।

सभी विद्यार्थी आवेदन करते समय ध्यान रखें कि उनका बचत खाता एक्टिव हो एवं आधार सीडेड बैंक खाता नम्बर की प्रविष्टि कराएं। पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए किए गए आवेदन का सत्यापन आधार से लिंक मोबाईल नम्बर पर ओटीपी के माध्यम से किया जाएगा।

Published on:
12 Sept 2024 04:03 pm