कवर्धा

लंबित मांग: फिर से लामबंध हो रहे स्वास्थ्य कर्मचारी

छह सूत्रीय मांगों को लेकर स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी २१ मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं। आंदोलन के लिए कर्मचारी कमर कस ली है। कवर्धा जिले के समस्त स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी हड़ताल में शामिल होंगे। इससे स्वास्थ्य कई तरह के कार्य प्रभावित होगा।

less than 1 minute read
लंबित मांग: फिर से लामबंध हो रहे स्वास्थ्य कर्मचारी

कवर्धा. स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ अपने लंबित मांगों को लेकर फिर से आंदोलन की राह पर चल पड़े हैं। अपनी छह सूत्रीय मांगों को लेकर स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी २१ मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं। आंदोलन के लिए कर्मचारी कमर कस ली है। कवर्धा जिले के समस्त स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी हड़ताल में शामिल होंगे। इससे स्वास्थ्य कई तरह के कार्य प्रभावित होगा।
स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ कांग्रेस सरकार के जनघोषणा पत्र में शामिल मांग वितन विसंगति दूर करते हुए विभागीय प्रस्ताव अनुसार वेतनमान (०१ अप्रैल २०१६ अनुसार) ५२००-२०२०० व ग्रेड-पे २२०० को संबोधित करते हुए विभाग के समकक्ष योग्यताधारी कैडर के अनुरुप वेतनमान ५२००-२०२०० व ग्रेड-पे २८०० प्रदान किया जाए। सहित अन्य जायज मांगों को लेकर शासन-प्रशासन से अनेक बार पत्राचार किया गया, लेकिन आज पर्यन्त मांगों के संबंध में कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया। इसके चलते २१ मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं। ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजकों का मनोबल बढ़ाने के लिए पदनाम परिवर्तित कर ग्रामीण स्वास्थ्य सहायक अधिकारी किया जाए। इसके अलावा प्रदेश के समस्त उप स्वास्थ्य केन्द्र/ हैल्थ एंड वेलनेस सेंटर में कलेक्टर दर पर एक वार्डआया की नियुक्ति किया जाए। ऑनलाईन डाटा एंट्री के कार्य के लिए अगल से प्रतिमाह प्रोत्साहन राशि ५०० रुपए निर्धारित किया जाए। अतिरिक्त मानदेय निर्धारित नहीं करने कि स्थिति में प्रतिक्षित पीएडीए के माध्यम से ऑनलाईन डाटा एंट्री का कार्य लिया जाए। हैल्थ एंड वेलनेस सेंटर में पदस्थ सीएचओ के इंसेटीव के आधार पर स्वास्थ्य संयोजकों के मासिक इंसेटीव में वृद्धि किया जाए। विगत कोरोना काल में सेवाएं देने वाले स्वास्थ्यकर्मियों को विशेष कोरोना भत्ता प्रदान किया जाए। स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारियों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी के माध्यम से कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर अनिश्चितकालीन हड़ताल की सूचना दी है। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी बंटी चंद्रसेन ने दी है।

Published on:
12 Mar 2022 01:44 pm
Also Read
View All