कवर्धा

मुख्यमंत्री के वार्ड की समस्याओं को लेकर लोगों ने प्रदर्शन, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

वार्डवासियों ने प्रदर्शन कर तहसीलदार को समस्या को दूर करने ज्ञापन सौंपा गया।
2 min read
• •
Updated: 25 Jul 2018, 4:11 PM IST
cg news
मुख्यमंत्री के वार्ड की समस्या को लेकर लोगों ने प्रदर्शन, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

कवर्धा . छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के नगर पालिका अंतर्गत वार्ड क्रमांक 26 घोटिया रोड़ जो मुख्यमंत्री के निवास वार्ड है यहां लोगों को भी मूलभूत समस्या से जूझना पड़ रहा है। शहर के वार्ड क्रमांक 26 घोटिया रोड़ के रहवासियों ने मंगलवार सुबह 11 बजे रायपुर, राजनांदगांव बॉयपाास मार्ग पर चक्काजाम करने इक्कठा हुए। लोगों ने वार्ड में मूलभूत समस्या के कारण चक्काजाम करने की तैयारी की थी। लोगों ने बताया कि इस वार्ड में बिजली कनेक्शन की समस्या बनी हुई।

शासन-प्रशासन द्वारा घर-घर बिजली पहुंचाने की बात की जाती है, लेकिन शहर में ही कई मोहल्लों के घरों में बिजली नहीं पहुंच सकी है। लोग एक किमी दूर से टीसी कनेक्शन लेने को मजबूर है। वहीं स्ट्रीट लाइट ही नहीं है। लोग अंधेरे में आवागमन करते हैं। वार्डवासियों ने प्रदर्शन कर तहसीलदार को समस्या को दूर करने ज्ञापन सौंपा गया। वहीं राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस ने कहां कि शहर में जब ऐसी स्थिति है तो गांव में कैसी होगी। इस प्रकार शहरवासियों की समस्या उठानी पड़ रही है। इस अवसरपर शैलेंद्र गुप्ता सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

वार्ड क्रमांक 26 में पक्की सड़क का निर्माण हुआ है और न ही पाइप लाईन का विस्तार किया। गांव की तरह हैण्डपंप व बोर का सहारा लेना पड़ रहा है। मोहल्लों में आज तक पक्की सड़क का निर्माण नहीं हुआ है। जबकि वार्डवासी नगर पालिका में सभी प्रकार का टैक्स पटा रहे हैं। इसके बाद भी इन समस्यों का हल नहीं हो रहा है। पक्की सड़क व नाली नहीं होने के कारण कीचड़मय कच्ची मार्ग से घर पहुंचते हैं।

घोटिया रोड़, शिक्षक नगर, राम नगर, जेवडऩ मार्ग सहित कई ऐसे मोहल्ले हैं जहां आज भी वनांचल गांव की तरह विद्युत कनेक्शन नहीं पहुंच सका है। आदिम युग की तरह जीवन जी रहे हैं। बिजली पोल नहीं लगने के कारण लोग एक किमी दूर से बांस के सहारे बिजली कनेक्शन लिए हुए हैं। टीसी कनेक्शन होने के कारण गरीब तबके के लोगों को बिल पटाने में परेशानी होती है।

Published on: