
कवर्धा . छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में शादी के एक माह बाद पत्नी व ससुराल पक्ष द्वारा दहेज प्रताडऩा का आरोप लगाकर युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया। आरोपी युवक को न्यायालय ने 28 जून को पेश कर न्यायिक रिमांड़ पर जिल जेल भेज दिया गया। लेकिन चार माह बाद युवक की मौत जेल में हो गई।
बोड़ला थाना के पोड़ी चौकी अंतर्गत सारंगपुर निवासी गुलबसर पिता इब्राहीम मुसलमान (२२) की शादी इसी वर्ष 16 मई को हुआ था। शादी के एक माह बाद पत्नी ने दहेज प्रताडऩा व अप्राकृतिक कृत्य का आरोप लगाकर युवक पर मामला दर्ज करा दिया। बोड़ला थाना में गुलबसर के खिलाफ धारा 498 ए, 377, 34 भादवि दर्ज कर न्यायीक रिमांड पर जेल भेज दिया गया था।
चार माह जेल में ठीक से रहा, लेकिन सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात को अचानक बेहोश हुआ और वह पलंग पर ही गिर गया। जिसे अन्य बंदियों ने जेलर को सूचना दी। इसके बाद रात 2.15 बजे जिला अस्पताल भेजा गया, लेकिन डॉक्टर ने गुलबसर को मृत घोषित कर दिया। परिजनों को इसकी जानकारी होने के बाद जिला अस्पताल पहुंचे और जांच की मांग करने लगे।
ससुराल पक्ष पर आरोप
गुलसबर के पिता इब्राहीम खान गुलबसर के ससुराल पक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि जेल प्रबंधन के साथ मिलीभगत कर कुछ कर दिया गया है। न तो गुलबसर बीमार था और न ही किसी प्रकार से परेशान था, केवल उसकी पत्नी व परिवार के लोगों ने फंसाकर जेल भेज दिया। अब उसके मरने के पीछे भी ससुराल पक्ष के लोगों का हाथ है इसके कारण इसकी न्यायीक जांच होनी चाहिए। पंचनामा के दौरान परिजनों ने कहा कि गुलबसर के गले, पीठ में निशान हैं। वहीं पेंट में खून भी दिखाई दे रहा है।
रोज रात 2 बजे उठता था गुलबसर
जेल में जाने के बाद गुलबसर रोज रात 2 बजे उठता था। इसके बाद अपने पंलग में ही बैठकर एक किताब पढ़ता था। रोज की तरह एक दूसरा कैदी उसे १२ बजे के आसपास उठाया। गुलबसर सोमवार-मंगलवार की रात उठकर बैठा इसके कुछ देर बाद झटके के साथ पलंग पर ही गिर गया। इससे अन्य कैदियों ने हाथ पैर में मालिश भी की। यह सारी घटना जेल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है।
इससे पहले भी हो चुकी है घटना
जिला जेल में इससे पहले भी दो विचाराधिन कैदी की मौत हो चुकी है। वहीं मारपीट की भी घटना सामने आ चुकी है। युवा नेता राकेश कश्यप के साथ अगस्त २०१७ में जेल में जमकर मारपीट हुआ थी, जिसकी उन्होंने शिकायत की थी। इसी प्रकार स्वास्थ्य खराब होने के कारण जनवरी 2017 में नारद पिता बिरसिंह की मौत हो हुई थी। इसी प्रकार एक घटना में जिला जेल में बंदियों के बीच मारपीट में एक की हत्या भी हो चुकी है। अब गुलबसर की मौत जिला जेल में हो गई।
जिला जेल, अधीक्षक, डीडी टोंडर ने बताया गुलबसर २ नंबर के बैरक में रहता था। रात 11 बजे तक टीवी देखा उसके बाद सो गया। रोज की तरह 2 बजे पुस्तक पढऩे उठा। इसी दौरान वह चक्कर खाकर गिर गया, तो जिला अस्पताल भेजा गया। जहां उसकी मौत हो गई। जेल में किसी प्रकार से मारपीट व विवाद नहीं हुआ। सीसीटीवी कैमरे में सारी घटना कैद है।
कबीरधाम , एएसपी, माहेश्वर नाग ने बताया जिला जेल के गुलबसर विचारधीन कैदी की मौत हो गई। 28 जून को उसे न्यायीक रिमांड में जेल भेजा गया था। अचानक चक्कर आने के बाद जिला अस्पताल भेजा गया। जहां उसकी मौत हो गई। जेल से सीसीटीवी कैमरे की फूटेज ले लिया गया है। मामले की जांच के बाद ही खुलासा हो जाएगा।