कवर्धा

BREAKING : छत्तीसगढ़ में 10 साल की बच्ची के साथ रेप के बाद हत्या, सूनसान जगह में मिली लाश

बच्ची अपने माता-पिता के साथ शादी समारोह में गई थी

2 min read
Apr 19, 2018

छत्तीसगढ़रायपुर . देशभर में अभी आसिफा रेप कांड के दर्द को लोग भूला ही नहीं पाएं हैं कि छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में 10 साल की मासूम बच्ची के साथ रेप कर हत्या करने की एक और दर्दनाक वारदात हो गई। बच्ची अपने माता-पिता के साथ शादी समारोह में गई थी। इसी बीच गांव के ही एक शख्स ने बच्ची को बहला फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद मामूम बच्ची की हत्या कर शव को सूनसान जगह में फेंक दिया। पुलिस ने बच्ची की लाश बिना कपड़ों के बरामद की। स्थानीय पुलिस शव को पीएम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना कवर्धा जिले के खैलटुकरी गांव की है। जहां 10 साल की मासूम लड़की अपने माता-पिता के साथ गांव की एक बारात में शामिल हुई थी। बारात के साथ बच्ची बघर्रा गांव पहुंची। इसी शादी में पड़ोस के गांव के कुछ युवक भी शामिल हुए थे। इस दौरान युवकों की बुरी नजर नाबालिग बच्ची पड़ी। थोड़े देर बाद लोग शादी में व्यस्त हो गए। तभी आरोपियों ने बच्ची को बहला फुसलाकर उसे अपने साथ ले गए।

ये भी पढ़ें

Asaram Bapu Rape Case Timeline : अगस्त 2013 से अप्रेल 2018 तक

अचानक शादी में बच्ची लापता होने पर माता-पिता हैरान रह गए। काफी खोजबीन की। इस बीच आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि उन्होंने लड़की को एक लड़के के साथ जाते हुए देखा।

बच्ची के कपड़े फटे हुए थे
जिसके बाद लोग गांव में लड़की को ढूंढने लगे। थोड़ी देर गांव के बाहर बच्ची पड़ी हुई मिली। बच्ची के कपड़े फटे हुए थे। जांच करने पर पता चला कि बच्ची की मौत हो चुकी है। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद बोड़ला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के बाद पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही लोगों से पूछताछ कर रही है।

बच्ची के साथ बलात्कार के बाद हत्या
पुलिस ने बताया है कि शुरूआती जांच में पता चला है कि बच्ची के साथ बालात्कार करने के बाद उसकी हत्या कर दी। पुलिस को युवक के बारे पता चला है जिसका नाम उत्तम साहू बताया जा रहा है। जिसकी उम्र 25 साल है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। इसके आगे पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

ये भी पढ़ें

Kathua rape and murder : 8 साल की मासूम आसिफा के इंसाफ के लिए मथुरा से उठी ये आवाज, देखें वीडियो
Published on:
19 Apr 2018 01:16 pm
Also Read
View All