कवर्धा

PM आशा योजना के तहत फसल का पंजीयन 22 मई तक, इन-इन दस्तावेजों को ना भूले…

PM Asha Yojana: कवर्धा जिले में प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान योजना के अंतर्गत किसानों के पंजीयन की अंतिम तिथि में वृद्धि की गई है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 May 2025, 2:16 PM IST
PM आशा योजना के तहत फसल का पंजीयन 22 मई तक, इन-इन दस्तावेजों को ना भूले...

PM Asha Yojana: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान योजना के अंतर्गत किसानों के पंजीयन की अंतिम तिथि में वृद्धि की गई है। अब जिले के कृषक 22 मई 2025 तक अपनी फसलों का पंजीयन करवा सकते हैं। खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में अरहर, मूंग, उड़द, मूंगफ ली, सोयाबीन और रबी विपणन वर्ष 2025-26 में चना, मसूर और सरसों की बुवाई करने वाले किसानों का पंजीयन पूर्व निर्धारित तिथि के स्थान पर 8 मई से 22 मई 2025 तक बढ़ा दिया गया है।

PM Asha Yojana: फसल के पंजीयन तिथि बढ़ा आगे

किसान प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान योजना अंतर्गत कृषि अधिकारियों के संपर्क में रहकर करा सकते हैं। पंजीयन के लिए आवेदन पत्र, ऋण पुस्तिका, बी.1, पी.2, आधार कार्ड, बैंक पासबुक की छायाप्रति सेवा सहकारी समितियों में जमा करानी होगी।

Updated on:
15 May 2025, 2:16 PM IST
Published on: