
कवर्धा. शहर की जिम्मेदारी अब पूरी तरह से महिलाओं के हाथ में है। एक ओर जहां शहर को स्वच्छ बनाने मेंं अहम भूमिका निभा रहीं हैं वहीं दूसरी ओर रात में गश्त कर अमाजिक तत्वों पर भारी साबित हो रही हैं।
200 से अधिक महिलाएं रात में कमान संभालती हैं। हाथ में डंडा, सिर पर टोपी और गले में आईकार्ड लटकाए महिलाएं शहर का गश्त करती हैं।
रात 9 से 11.30 बजे तक इनका ही बोलबाला रहता है। यह महिला कंमाडों के रूप में नि:शुल्क व नि:स्वार्थ सेवा कर रहीं हैं ताकि शहर का वातावरण शांत रहे। दुकानेंं जो 11 बजे तक चलते वह अब 10 बजे बंद हो जाते हैं। वहीं सार्वजनिक स्थल मैदान, तालाब, स्कूल, कार्यालय के आसपास शराबखोर व अन्य तरह के असामाजिक तत्व दिखाई ही नहीं देती।
महिलाएं जहां भी असामाजिक तत्व दिखाई देते हैं वहां पर दावा बोल देती हैं। पुलिस को बुला लेती है। इसके चलते अब शहर में शराबियों का जमघट कहीं दिखाई नहीं देता। वहीं बाइकर्स भी अब तेज वाहन चलाते हुए दिखाई नहीं देते।
महिला कंमाडों को पुलिस अधीक्षक द्वारा उनकी सुरक्षा के लिए पहचान पत्र जारी किया गया। शुरुआत दौर में आम नागरिक व महिलाओं के बीच काफी खींचतान हुआ, इसके चलते पुलिस अधीक्षक द्वारा 164 महिलाओं को पहचान दिया गया। अब यह बेखौफ होकर ग्रुप बनाकर शहर में भ्रमण करती हैं। जबकि अन्य महिलाएं भी बिना आईकार्ड गश्त करती रहती हैं।
शहर में कचरा व गंदगी चारों ओर फैला रहता था, लेकिन अब कुछ हद तक सुधार आ चुका है। इसका मुख्य कारण महिलाएं हैं। नगर की सफाई व्यवस्था का जिम्मा महिलाओं ने उठा लिया है। स्व सहायता की 76 महिलाएं नगर की सफाई करने में जुटी हुई हैं। इससे जहां एक ओर यहां पर इन महिलाओं को रोजगार मिला वहीं दूसरी ओर शहर को स्वच्छ रखने की अहम भूमिका निभा रही हैं।
यह रोजाना सुबह कचरा लेने घर-घर पहुंचती है। सीटी बजाकर लोगों को जगाती हैं और घरों से कचरा उठाती हैं। इससे अब हर मोहल्ले में कचरे का ढेर दिखाई नहीं देगा, क्योंकि लोग भी अब जागरुग हो रहे हैं। वहीं महिलाएं गीला व सूखे कचरे को अलग-अलग लेकर कचरा प्रबंधन केंद्र पहुंचती हैं। यहां पर वह कचरों को छांटती हैं ताकि उपयोगी कचरे का इस्तेमाल किया जा सका है।
महिलाओं ने अब तक सूखे कचरे को बेचकर 60 हजार रुपए कमाई कर चुकी हैं। कचरा प्रंबधन को लेकर प्रत्येक परिवार से 20 रुपए यूजर जार्च लिया जा रहा है। यह जिम्मेदारी भी महिलाओं को दिया गया है। मात्र 10 दिनों के भीतर अब तक महिलाओं ने 80 हजार रुपए वसूल चुके हैं।