कवर्धा

Shiv Mahapuran Katha: कवर्धा में शिव महापुराण कथा, 8 दिनों तक होगा आयोजन

Shiv Mahapuran Katha: शिव महापुराण कथा और महायज्ञ में पूरे शहर के सनातनी नागरिक सहभागिता करेंगे। आयोजन समिति का कहना है कि यह आयोजन कवर्धा की समृद्धि, शांति, और आध्यात्मिक उत्थान का प्रतीक बनेगा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Dec 2024, 1:54 PM IST
Shiv Mahapuran Katha
Shiv Mahapuran Katha

Shiv Mahapuran Katha: शहर की सुखए समृद्धि और मंगल कामना के लिए आयोजित होने वाले पांच कुंडीय रुद्र महायज्ञ और श्री शिव महापुराण कथा का भूमि पूजन शुक्रवार को विधिवत संपन्न हुआ। यह महायज्ञ माघ कृष्ण पक्ष की एकम से अष्टमी तकए यानी 14 से 22 जनवरी 2025 तक शहर के सरदार पटेल मैदान में आयोजित होगा।

भूमि पूजन का आयोजन दंडी स्वामी श्रीमज्ज्योतिर्मायनाद के पावन सानिध्य में किया गया। पूजन की विधि आचार्य पंडित रवि शास्त्री द्वारा संपन्न कराई गई। इस आयोजन को लेकर कवर्धा में उत्साह का माहौल है। श्री शिव महापुराण कथा और महायज्ञ में पूरे शहर के सनातनी नागरिक सहभागिता करेंगे। आयोजन समिति का कहना है कि यह आयोजन कवर्धा की समृद्धि, शांति, और आध्यात्मिक उत्थान का प्रतीक बनेगा। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने शिव महापुराण के महत्व और महायज्ञ की दिव्यता पर चर्चा की।

समिति के अनुसार महायज्ञ का आयोजन अत्यंत भव्य और वृहद स्तर पर होगा जिसमें आस्था, भक्ति और धार्मिक ऊर्जा का अद्भुत समागम देखने को मिलेगा। आयोजन समिति ने बताया कि प्रतिदिन शिव महापुराण कथा के माध्यम से भगवान शिव की लीलाओं और शिक्षाओं का वर्णन किया जाएगा। महायज्ञ का समापन 22 जनवरी को हवन और पूर्णाहुति के साथ होगा।

Updated on:
21 Dec 2024, 1:54 PM IST
Published on: