कवर्धा

अपनी मांगों को लेकर छात्रों ने किया प्रदर्शन, पुलिस व कार्यकर्ताओं के बीच हुई जमकर झुमाझटकी

समस्यों को पूरा करने की मांग को लेकर घेराव किया गया। इस दौरान पुलिस व कार्यकर्ताओं के बीच झुमाझटकी भी हुई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Jul 2018, 4:55 PM IST
student protest
अपनी मांगों को लेकर छात्रों ने किया प्रदर्शन, पुलिस व कार्यकर्ताओं के बीच हुई जमकर झुमाझटकी

कवर्धा . छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के पंडरिया स्थिति महाविद्यालय में व्यप्त समस्याओं को लेकर विद्यार्थियों ने कॉलेज का घेराव कर अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।

पंडरिया के इंदिरा गांधी शासकीय महाविद्यलय में सीट बढ़ाने से लेकर कई समस्यों को पूरा करने की मांग को लेकर घेराव किया गया। इस दौरान पुलिस व कार्यकर्ताओं के बीच झुमाझटकी भी हुई। वहीं बरसते पानी में प्रदर्शन किया गया। छत्तीसगढ़ छात्र संगठन के जिला अध्यक्ष रवि चन्द्रवंशी ने बताया कि लगातार जिला प्रशासान व कॉलेज प्रशासन से छात्र की समस्याओं को दूर करने का मांग करते रहे, लेकिन आज तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

इसके कारण कॉलेज का घेराव करना पड़ा। कॉलेज के सामने शासन-प्रशाासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर विद्यानंद चन्द्रवंशी, आनंद सिंह ठाकुर, अश्वनी यदु, रवि चन्द्रवंशी, सद्दाम खान, वाल्मीकि वर्मा सहित छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

जोगी छात्र संगठन ने घेराव कर कहा की सीट की कमी के चलते बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं प्रवेश लेने से वंचित रह जाते हैं अत: सीट वृद्धि की जाए। वर्तमान सत्र के लिए निश्चित समय पर आने वाले सभी छात्रों को प्रवेश दिया जाए। कक्षाएं संचालित करने के लिए कमरे नही हैं, इसके लिए अतरिक्त कमरों का निर्माण किया जाए। कॉलेज पहुंच मार्ग का पूर्ण मरम्मत करते हुए पुलिया का पक्की निर्माण कराया जाए। छात्रों से फीस के नाम पर अधिक राशि लिया जा रहा हैं जिसे तत्काल कम किया जाए। गल्र्स हॉस्टल निर्माण किया जाए। भूगोल व राजनीति शास्त्र कक्षाएं शासन स्तर से प्रारंभ सहित विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।

Published on: