कवर्धा

CG News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई! 78 लाख रुपए के तंबाकू और गुटखा जब्त, दिल्ली से कटक ओडिशा ले जाया जा रहा था

Kawardha News: कबीरधाम पुलिस द्वारा एक और सशक्त और प्रभावशाली कार्यवाही को अंजाम दिया गया है। इसके तहत बिना वैध दस्तावेज के पान मसाला गुटका और च्युइंग तंबाकू से भरी ट्रैक पर कार्रवाई की गई है।
2 min read
Jul 04, 2025
78 लाख रुपए के माल जब्त (फोटो सोर्स- पत्रिका)
78 लाख रुपए के माल जब्त (फोटो सोर्स- पत्रिका)

CG News: कबीरधाम पुलिस द्वारा एक और सशक्त और प्रभावशाली कार्यवाही को अंजाम दिया गया है। इसके तहत बिना वैध दस्तावेज के पान मसाला गुटका और च्युइंग तंबाकू से भरी ट्रैक पर कार्रवाई की गई है। इसमें 78 लाख रुपए के माल जब्त किए गए। थाना कुकदूर की सतर्क टीम ने चेकिंग के दौरान दिल्ली-पंजाब-आसाम रोड लाइंस के माध्यम से एक संदिग्ध ट्रक क्रमांक एचआर 55 एके 9119 को रोका। जांच करने पर ट्रक में अवैध रूप से भारी मात्रा में प्रतिबंधित तंबाकू उत्पाद परिवहन किया जा रहा था।

ट्रक में कुल 190 बोरियों में पान मसाला था। इसमें लगभग 15 लाख 96 हजार पाउच कीमत लगभग 63 लाख 84 हजार रुपए और 38 बोरियों में च्युइंग तंबाकू अनुमानित 15 लाख 96 हजार पाउच कीमत लगभग 15 लाख 96 हजार रुपए बरामद किए गए। ट्रक की अनुमानित कीमत 25 लाख रुपए आकी गई है।

इस प्रकार कुल जब्त संपत्ति की कीमत 1 करोड़ 4 लाख 80 हजार रुपए से अधिक है। वाहन चालक सुरजीत पिता मुनैश सिंह (24) निवासी बड़ाखेड़ा उत्तर प्रदेश कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए संपूर्ण माल व वाहन को जप्त कर धारा 106 बीएनएसएस के अंतर्गत कठोर वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ की है।

विस्तृत कार्रवाई जारी

उक्त प्रकरण पर कुकदुर थाना प्रभारी निरीक्षक आशीष कंसारी ने बताया कि यह माल दिल्ली से कटक उड़ीसा ले जाया जा रहा था। प्रथम दृष्टया यह माल तस्करी के उद्देश्य से ले जाया जाना प्रतीत हो रहा है। ट्रक को थाना परिसर में खड़ा कर विस्तृत जांच की जा रही है और अन्य संलिप्त व्यक्तियों की तलाश की जा रही है।

कबीरधाम पुलिस की यह कार्रवाई न केवल अवैध मुनाफाखोरों के लिए कड़ा संदेश है बल्कि यह भरोसा भी देती है कि जिले में कोई भी अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। - भूपत सिंह धनेश्री, एसडीओपी पंडरिया

Updated on:
04 Jul 2025 02:36 pm
Published on:
04 Jul 2025 02:36 pm
Also Read
View All
छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश बार्डर पर मिला करोड़ों रुपए का सामान, कवर्धा पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

Police Constable Recruitment: 1600 पद खाली होने के बाद भी नियुक्ति का इंतजार, गृहमंत्री विजय शर्मा बोले- कैबिनेट में रखा जाएगा प्रस्ताव

Chhattisgarh News: ग्रामीणों की मांग पर बड़ा फैसला, इस जिले के 173 स्कूलों में बालिका शौचालय और 28 गांवों में बनेंगे मुक्तिधाम-प्रतीक्षालय

Kawardha News: कारखाने से 37, बाजार में 70 रुपए! चीनी के दाम में आखिर किसकी हो रही बल्ले-बल्ले? जानें पूरा खेल

कवर्धा में नई व्यवस्था: मृत उपभोक्ताओं के नाम पर चल रहे बिजली कनेक्शन आएंगे पकड़ में, 2.03 लाख कनेक्शनों की होगी ई-केवाईसी