कवर्धा

CG News: चिल्फीघाटी में फंसा ट्रेलर, दोनों ओर 10 किलोमीटर का लंबा जाम

CG News: चिल्फीघाटी के मोड़ पर एक ट्रेलर नाली में उतर गया। वहीं आगे से एक ट्रेलर चालक ने लापरवाहीपूर्वक चलाकर फंसा दिया, जिसके कारण दोनों ओर लंबी कतार लग गई है।

less than 1 minute read
Sep 03, 2025
चिल्फीघाटी में फंसा ट्रेलर (Photo Patrika)

CG News: चिल्फीघाटी में फिर से लंबा और घंटों जाम लगा रहा। मंगलवार को एक ट्रेलर घाटी के मोड़ में फस गया, जिसके बाद दिनभर का जाम लग गया। यह शाम तक बना रहा है। जाम को हटाते हुए पुलिस जवानों के पसीने छूट गए।

मंगलवार की सुबह लगभग 5 बजे के आसपास चिल्फीघाटी के मोड़ पर एक ट्रेलर नाली में उतर गया। वहीं आगे से एक ट्रेलर चालक ने लापरवाहीपूर्वक चलाकर फंसा दिया, जिसके कारण दोनों ओर लंबी कतार लग गई है। चिल्फीघाटी पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन वाहन ऐसा फंसा कि उसे वहां से हटाने में काफी दिक्कत हुई।

सुबह का जाम दोपहर और शाम तक भी नहीं हटाया जा सका। इसके चलते लगभग 10 किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई है। छोटे वाहनों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। जिाम लगने से सबसे ज्यादा परेशानी बस यात्रियों और छोटे-छोटे वाहन को हुई।

वे अपने गंतव्य तक पहुंचने में कई घंटे की लेट लतीफ हुई। वही इमरजेंसी सेवा भी बाधित हुई। जाम की स्थिति शाम तक जस की तस रही, बल्कि वाहनों की कतार दोनों ओर और बढ़ती चली गई।

Published on:
03 Sept 2025 01:55 pm
Also Read
View All

अगली खबर