कवर्धा

यहां के बच्चे 4 महीने नहीं जाते थे स्कूल, नए SP ने किया ये काम, अब पहली बार फहराया तिरंगा

First Timef lag hoisted in cg : इसी तरह से पुलिस द्वारा संचालित 9 अस्थाई स्कूल और चार ओपन कोचिंग सेंटर में भी झंडा फहराया गया...
2 min read
Aug 17, 2023
kawardha_sp_.jpg

कवर्धा. First Timef lag hoisted in cg : नक्सल प्रभावित गांव अस्थाई स्कूल ग्राम बीजाधाप में पहली बार राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इसी तरह से पुलिस द्वारा संचालित 9 अस्थाई स्कूल और चार ओपन कोचिंग सेंटर में भी झंडा फहराया गया।

First Timef lag hoisted in cg : थाना भोरमदेव के अतिनक्सल प्रभावित ग्राम बीजाधाप भोरमदेव अभयारण्य से लगा हुआ है। इस गांव में लगभग 18 से 20 घर है। वर्ष 2010 में अलग-अलग गांव से स्थापित होकर यहां विशेष जनजाति बैगा का बसाहट है। यहां पर शासकीय संस्थान नहीं होने के कारण वहां पर राष्ट्रीय पर्व पर ध्वजारोहण तक नहीं किया जा था। पहली बार जिला पुलिस की पहल पर वहां पर तिरंगा झंडा लहराया गया। बरसात के दिनों में सकरी नदी में बाढ़ आने के कारण वहां के बच्चों को 4 महीने तक स्कूल नहीं जाने दिया जाता, क्योंकि गांव में स्कूल नहीं है। अन्य गांव स्कूल जाना पड़ता था।

First Timef lag hoisted in cg : ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक फरियाद लगाई थी कि उनके गांव में स्कूल नहीं है। चार महीने तक बच्चे पढ़ने तक नहीं जा पाते। गांव में स्कूल खोलने की मांग की। इस पर पुलिस अधीक्षक डॉ.अभिषेक पल्लव ने ग्रामीणों के मांग पर 10 जुलाई को अस्थाई स्कूल प्रारंभ किया गया। उक्त स्कूल में 17 से 18 बच्चे पढ़ रहे हैं। स्थानीय पढ़े-लिखे युवा द्वारा अध्यापन कार्य कराया जा रहे हैं।

सामुदायिक पुलिसिंग से आयोजन

जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में लगातार सामुदायिक पुलिसिंग के तहत खेलकूद आयोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम कराया जा रहा है। कार्यक्रमों में खुद पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अभिषेक पल्लव, पुलिस अनुभागीय अधिकारी और थाना प्रभारी उपस्थित रहते हैं। ग्रामीणों की समस्या सुनकर उनके हल करने का प्रयास करते हैं। जनता संबंध बनाते हुए आपसी तालमेल बनाए हुए हैं ताकि क्षेत्र के समस्याओं व असमाजिक तत्वों के बारे में पुलिस को लगातार सूचना मिलती रहे।

500 गांवों में झंडा वितरण
पुलिस द्वारा संचालित 9 अस्थाई स्कूल और चार ओपन कोचिंग सेंटर में भी झंडा फ हराया गया। सभी अस्थाई स्कूल, ओपन कोचिंग सेंटर नक्सल प्रभावित गांव के शासकीय स्कूलों में मिष्ठान व झंडा भेजा गया था। वहीं ग्राम खेल समिति के 500 गांव में झंडा और मिष्ठान वितरण किया गया। ग्रामीणों ने खेल समिति के माध्यम से सभी गांव में झंडा फ हराया।

Updated on:
17 Aug 2023 02:44 pm
Published on:
17 Aug 2023 02:44 pm