बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, चुनाव समिति और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव, विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत के साथ समिति में शामिल 8 मंत्री और पदाधिकारी मौजूद थे। सैलजा ने टिकट को लेकर कहा, किसी भी प्रत्याशी के आवेदन पार्टी के बड़े नेता या फिर चुनाव समिति के सदस्यों से स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इसके लिए उम्मीदवारों को 17 से 22 अगस्त तक ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में ही टिकट के लिए आवेदन करना होगा। उन्होंने कहा, पार्टी और नेतृत्व के प्रति निष्ठा होनी चाहिए।