CM Baghel Attack On BJP: युवाओं से भेंट मुलाकात में युवाओं से मिल रहे रिस्पॉन्स पर उन्होंने कहा, युवाओं के अपने सपने हैं। युवा सपने देखते हैं कि भविष्य में करना क्या है। सीएम ने कहा, जगदलपुर जा रहा हूं। बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग संभाग में युवाओं से संवाद हो चुका है। 22 अगस्त को फिर सरगुजा संभाग के अंबिकापुर में युवा संवाद के कार्यक्रम में युवाओं से मुलाकात होगी।