Ranidahra waterfall of Kawardha : मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने भारी मशक्कत के बाद बरामद किया है। पुलिस ने मृतकों की पहचान कर ली है...
कवर्धा। Ranidahra waterfall of Kawardha : जिले के रानीदहरा जल प्रपात में पिकनिक मनाने गए दो युवकों की मौत खबर मिल रही है। दोनों युवकों की मौत डूबने से हो गई। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने भारी मशक्कत के बाद बरामद किया है। पुलिस ने मृतकों की पहचान कर ली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया है।
Ranidahra waterfall of Kawardha : जानकारी के अनुसार हादसा शनिवार देर शाम की बताई जा रही है। मृतक युवक का नाम राहुल ठाकुर और शुभम झारिया अपने 10 दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने पर्यटन स्थल रानीदहरा जल प्रपात पहुंचे थे। यहां सभी ने खूब मस्ती की। इस दौरान लापरवाही के चलते दो की मौत हो गई।
Ranidahra waterfall of Kawardha : बताया गया कि नहाने के दौरान राहुल ठाकुर और शुभम नहाते समय गहराई में चले गए। दोनों को डूबते हुए देख अन्य दोस्तों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके। वापस लौटने पर पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद दोनों के शव की खोजबीन की। वहीं देर हो जाने के कारण आज सुबह फिर से तलाशी अभियान शुरु किया। जिसके बाद दोनों के शव बरामद कर लिए गए। बोडला थाना पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।