कवर्धा

CG News: नदी पार करते गहराई में डूबा ग्रामीण, 24 घंटे बाद मिला शव

CG News: नदी पार करते हुए एक युवक गहराई में पहुंच गया और डूब गया। रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत की। 24 घंटे रेस्क्यू के बाद युवक को शव मिल सका।
less than 1 minute read
Oct 21, 2024
CG News

CG News: नदी पार करते हुए एक युवक गहराई में पहुंच गया और डूब गया। रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत की। 24 घंटे रेस्क्यू के बाद युवक को शव मिल सका। घटना पंडरिया थाना अंतर्गत ग्राम खैरझिटी पुराना की है। शनिवार की दोपहर करीब 2 बजे नरसिंह निवासी राजू धुर्वे(35) अपने दो अन्य साथियों के साथ ट्रैक्टर में ग्राम खैरझिटी में ईंट छोड़ने पहुंचा था। ईंट छोड़ने के बाद शाम करीब 4 बजे तीनों साथी हाफ नदी पार करने के लिए उतरे।

पहला साथी नदी पार कर लिया। इसके बाद राजू की बारी थी, लेकिन वह नदी में गहराई के ओर बढ़ गया और बहने लगा। उसके दो साथ चिल्लाते रह गए। युवक कुछ दूर जाकर डूबने लगा। गहराई के चलते बाकी साथी भी आगे नहीं बढ़े और अन्य लोगों को बुलाने लगे। तब तक युवक राजू गहराई में डूब गया।

ग्रामीणों ने युवक की तलाश की लेकिन वह नहीं मिला। इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने नगर सैनिक की रेस्क्यू टीम को दी। रेस्क्यू टीम और ग्रामीण युवक की रात करीब 8 बजे तक तलाश करते हैं, लेकिन वह नहीं मिला।

दूसरे दिन रविवार की सुबह से फिर से रेस्क्यू किया गया। इसके बाद दुर्ग की एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। साथ ही ग्रामीण भी इसमें मदद किए। करीब 3.45 बजे तट की किनारे की ओर खोल में युवक का शव मिला। शव को पीएम के लिए अस्पताल भेजा गया।

Updated on:
21 Oct 2024 01:59 pm
Published on:
21 Oct 2024 01:59 pm
Also Read
View All
छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश बार्डर पर मिला करोड़ों रुपए का सामान, कवर्धा पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

Police Constable Recruitment: 1600 पद खाली होने के बाद भी नियुक्ति का इंतजार, गृहमंत्री विजय शर्मा बोले- कैबिनेट में रखा जाएगा प्रस्ताव

Chhattisgarh News: ग्रामीणों की मांग पर बड़ा फैसला, इस जिले के 173 स्कूलों में बालिका शौचालय और 28 गांवों में बनेंगे मुक्तिधाम-प्रतीक्षालय

Kawardha News: कारखाने से 37, बाजार में 70 रुपए! चीनी के दाम में आखिर किसकी हो रही बल्ले-बल्ले? जानें पूरा खेल

कवर्धा में नई व्यवस्था: मृत उपभोक्ताओं के नाम पर चल रहे बिजली कनेक्शन आएंगे पकड़ में, 2.03 लाख कनेक्शनों की होगी ई-केवाईसी