8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Breaking news: अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज के छात्र की घुनघुट्टा नदी में डूबकर मौत, दूसरे छात्र को दोस्तों ने बचाया

Breaking news: अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में सेकेंड ईयर का था छात्र, एमबीबीएस के 3 अन्य छात्रों के साथ घूमने निकला था मृतक
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 13 Oct 2024, 3:45 PM IST

Breaking news: अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में सेकेंड ईयर का था छात्र, एमबीबीएस के 3 अन्य छात्रों के साथ घूमने निकला था मृतक

Medical college student who died

अंबिकापुर। Breaking news: अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में अध्ययनरत एमबीबीएस के एक छात्र की नदी में नहाने के दौरान डूबकर मौत (Breaking news) हो गई। वह 3 अन्य दोस्तों के साथ रविवार की सुबह घूमने निकला था। हादसा अंबिकापुर-बिलासपुर मार्ग पर स्थित ग्राम सिंगीटाना स्थित घुनघुट्टा नदी ब्रिज में नहाने के दौरान घटित हुई। छात्र के शव को निकाल लिया गया है।


कवर्धा निवासी ईशु चंद्राकर अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में 2022 बैच का छात्र (Breaking news) था। वह एमबीबीएस सेकेंड इयर में अध्ययनरत था। छात्र ने मेडिकल कॉलेज से 11, 12 व 13 अक्टूबर को 3 दिन की छुट्टी ली थी, लेकिन वह घर न जाकर अंबिकापुर में ही था।

रविवार की सुबह करीब 10.30 बजे वह एमबीबीएस के ही 3 अन्य छात्रों के साथ ग्राम सिंगीटाना स्थित घुनघुट्टा नदी में नहाने गया था। सभी छात्र नहा रहे थे। इसी दौरान ईशु चंद्राकर व एक अन्य छात्र (Breaking news) डूबने लगे। यह देख दो अन्य छात्रों ने एक को किसी तरह बचा लिया, लेकिन ईशु चंद्राकर गहरे पानी में डूब गया और उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: Breaking News: एनएच पर कार-ट्रक में जबरदस्त भिड़ंत, 2 युवकों की मौत, 2 युवतियां व 1 युवक गंभीर

Breaking news: एसडीआरएफ की टीम भी पहुंची

घटना की सूचना मिलते ही मणिपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम भी डूबे छात्र को निकालने पहुंची थी। वह स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव (Breaking news) की तलाश कर रही थी।

इसी दौरान एक ग्रामीण द्वारा गहराई से उसका शव बाहर निकाला गया। पुलिस ने छात्र के परिजनों को इसकी सूचना दे दी है। पुलिस ने शव को मेडिकल कॉलेज अस्पताल की मरच्यूरी में पीएम के लिए रखवाया है।