3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG road accident: सडक़ हादसे में बाइक सवार 2 एसईसीएल कर्मियों की मौत, रेलवे स्टेशन के पास वाहन ने मारी टक्कर

CG road accident: ड्यूटी जाने बाइक से निकले थे दोनों, एक की मौके पर ही हो गई मौत, जबकि दूसरे ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाते समय रास्ते में तोड़ दिया दम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 7 Aug 2024, 8:58 PM IST

CG road accident

अंबिकापुर. CG road accident: एमसीबी जिले में हुए सडक़ हादसे (CG road accident) में 2 एसईसीएल कर्मियों की मौत हो गई। 5 अगस्त को दोनों बाइक से ड्यूटी जा रहे थे। इसी दौरान नगर रेलवे स्टेशन के पास दोनों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। दोनों को इलाज के लिए बैकुंठपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां जांच पश्चात डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया था। वहीं दूसरे युवक को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया था। अस्पताल पहुंचने से पूर्व उसकी भी मौत हो गई।

एमसीबी जिले के चिरमिरी थाना क्षेत्र अंतर्गत पंडोपारा निवासी भूषण एक्का पिता स्व. लालसाय एक्का (29) एसईसीएल कर्मी था। वह 5 अगस्त को अपने साथी कॉलरीकर्मी छोटू के साथ बाइक से ड्यूटी करने जा रहा था। रास्ते में नगर रेलवे स्टेशन के पास उनकी बाइक को अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर (CG road accident) मार दी और वाहन लेकर फरार हो गया।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक से उछलकर सडक़ (CG road accident) पर सिर के बल जा गिरे। वहां से गुजर रहे लोगों द्वारा दोनों को इलाज के लिए बैकुंठपुर अस्पताल ले जाया गया। यहां जांच पश्चात डॉक्टरों ने छोटू को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें: CG Car Accident: ट्रक-कार भिड़ंत में समिति प्रबंधक की मौत, 4 दिन पहले ही हुई थी शादी, हाईकोर्ट से लौटने के दौरान हादसा

भूषण ने भी रास्ते में तोड़ा दम

इधर गंभीर रूप से घायल भूषण को बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों द्वारा अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया था। परिजनों द्वारा एंबुलेंस से उसे अंबिकापुर लाया जा रहा था कि रास्ते में उसकी भी मौत हो गई। दोनों कॉलरीकर्मियों की मौत से उनके परिजनों में मातम पसरा हुआ है।