VD Sharma Candidate from Khajuraho : वीडी शर्मा को बीजेपी ने खजुराहो लोकसभा सीट से लोकसभा का टिकट दिया है।
बीजेपी के आलाकमान द्वारा लोकसभा चुनाव के लिए कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी कर दी है। एमपी की 29 लोकसभा सीटों में 24 सीटों की घोषणा की गई है। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा के एक बार फिर से खजुराहो लोकसभा की कमान सौंपी गई है। इनके राजनीतिक सफर की शुरूआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हुई थी। आइए जानते है कैसा रहा वीडी शर्मा का राजनीतिक सफर।
वीडी शर्मा की राजनीतिक शुरूआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से हुई। उन्हें 1993-94 में ग्वालियर विभाग प्रमुख बनाया गया। इसके बाद उज्जैन में विभाग संगठन मंत्री। फिर मध्य भारत का प्रदेश मंत्री बनाया गया। इसके बाद 2001-2005 तक उन्होंने राष्ट्रीय मंत्री का पद संभाला। साल 2007-2009 राष्ट्रीय महामंत्री का पदभार ग्रहण किया। फिर उनकी एंट्री 2013 में बीजेपी के अंदर हुई। जिसके बाद 2016-2020 तक उन्हें प्रदेश महामंत्री का पद दिया गया। साल 2019 में खजुराहो से सांसदी का टिकट दिया गया जिसमें वह विजयी हुए। अभी वर्तमान में वो बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष का पद संभाल रहे हैं। इनकी शिक्षा की बात करें तो इन्होंने 1989 – 1991 बी.एस.सी. (एग्रीकल्चर) की डिग्री कृषि महाविद्यालय ग्वालियर से हासिल की है। वहीं इसके बाद उन्होंने 1993-2009 एग्रीकल्चर और एग्रोनामी में एम.एस.सी की है।
मुरैना - शिवमंगल सिंह तोमर
भिंड - संध्या राय
ग्वालियर - भारत सिंह कुशवाह
गुना - ज्योतिरादित्य सिंधिया
सागर - लता वानखेड़े
टीकमगढ़ - वीरेंद्र खटीक
दमोह - राहुल लोधी
खजुराहो - वी डी शर्मा
सतना - गणेश सिंह
रीवा - जनार्दन मिश्र
सीधी - डॉ राजेश मिश्रा
शहडोल - हिमाद्री सिंह
जबलपुर - श्री आशीष दुबे
मंडला - फग्गन सिंह कुलस्ते
होशंगाबाद - दर्शन सिंह चौधरी
विदिशा - शिवराज सिंह चौहान
भोपाल - आलोक शर्मा
राजगढ़ - रोड़मल नागर
देवास - महेंद्र सोलंकी
मंदसौर - सुधीर गुप्ता
रतलाम - अनीता चौहान
खरगोन - गजेंद्र पटेल
खंडवा - ज्ञानेश्वर पाटिल
बैतूल - दुर्गादास उईके