
Bageshwar Dham Peethadhishwar Pandit Dhirendra Shastri will soon get married
Pandit Dhirendra Shastri- बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर इंटरनेशनल कथावाचक पंडित धीरेंद्र शास्त्री की शादी को लेकर खासी उत्सुकता है। इसको लेकर जब तब खूब अटकलें भी लगती रहती हैं। अब पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने अपनी शादी को लेकर मीडिया से खुलकर बातचीत की। उन्होंने अपने विवाह और भावी जीवनसाथी को लेकर बड़ा बयान दिया। पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने मीडिया के समक्ष कहा इस संबंध में जल्द खुशखबरी देंगे। उन्होंने कहा कि गुरुजी के आज्ञा पर वे अपनी मां की पसंद से विवाह करेंगे। पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने बताया कि भावी जीवनसाथी चुनने के लिए उन्होंने आज ही मां को कह भी दिया है। उन्होंने बताया कि इससे पहले वे ब्रदीनाथ में कई दिनों तक कठोर साधना करेंगे।
बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने खजुराहो में पत्रकारों से कहा कि वे निश्चित रूप से विवाह करेंगे। इस बारे में जल्द ही अच्छी खबर मिलेगी। उन्होंने बताया कि वे मां की पसंद से ही शादी करेंगे। गुरुजी की आज्ञा मिलने के बाद उन्होंने मां को लड़की देखने के लिए बोल भी दिया है।
पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि गुरु आज्ञा के बाद हमने आज ही मां को कह दिया कि लड़की देख लो। उन्होंने साफ कहा कि शादी का मामला उनकी व्यक्तिगत इच्छा का नहीं है। दांपत्य जीवन का फैसला गुरुआज्ञा के आधार पर मां ही करेंगी।
पंडित धीरेंद्र शास्त्री साधना और तपस्या करने बद्रीनाथ जा रहे हैं। उन्होंने मीडिया को बताया कि वह 21 दिनों तक साधना करेंगे। इस दौरान 5 दिन कठोर तपस्या भी करेंगे।
Published on:
28 Feb 2026 02:33 pm
बड़ी खबरें
View Allखजुराहो
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
