
फोटो सोर्स- पत्रिका
MP News: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के खजुराहो में एक होटल में मुस्लिम युवक को हिंदू नाबालिग लड़की के साथ पकड़ा गया। हिंदू संगठन के लोगों ने जब कमरे की तलाशी ली तो नाबालिग अलमारी के अंदर मिली। उसने बाहर निकालकर बचाने की बात कही।
रेस्टोरेंट संचालन करने वाले मुस्लिम युवक को स्थानीय लोगों ने और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मुस्लिम लड़के को पहले पीटा। फिर उसको पकड़ कर खजुराहो थाने ले गए। जिसके बाद पुलिस ने लड़की को छतरपुर के महिला थाने आगे के कार्रवाई के लिए भेज दिया है और लड़का वही खजुराहो थाने में है।
स्थानीय शिवांक अवस्थी ने बताया कि मुहमद शकील खजुराहो में किराए से रेस्टोरेंट संचालित करता है, और वह हिंदू लड़कियों को टारगेट करता है,अब कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
इधर, आरोपी के फोन से कई आपत्तिजनक वीडियो भी मिले हैं। हालांकि, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
ABVP कार्यकर्ताओं ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी कि एक युवक-युवती के साथ किसी अपना रेस्टोरेंट के कमरा नंबर 103 में मौजूद है। जब सूचना मिली तो बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंच गए और कमरे का दरवाजा खटखटाने लगे। इसी बीच शकील ने लड़की को अलमारी में छिपा दिया।
Updated on:
17 Feb 2026 06:30 pm
Published on:
17 Feb 2026 06:29 pm
बड़ी खबरें
View Allखजुराहो
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
