27 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP News: चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश में महिला का संतुलन बिगड़ा, RPF जवान ने बचाई जान

MP News: मध्य प्रदेश के खजुराहो रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश में महिला का संतुलन बिगड़ गया।

less than 1 minute read
Google source verification
khajuraho news

फोटो सोर्स- पत्रिका

MP News: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले पर रेल यात्रा के दौरान जरा-सी लापरवाही जान पर बन सकती थी। खजुराहो रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-2 पर एक महिला यात्री चलती ट्रेन और पटरी के बीच आने ही वाली थी, लेकिन आरपीएफ के एक जांबाज जवान ने उसे मौत के मुंह से खींच लिया।

महामना एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म से हो रही थी रवाना

दरअसल, ट्रेन संख्या 2264 महामना एक्सप्रेस प्लेटफार्म से रवाना हो रही थी। इसी बीच एक महिला यात्री ने चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश की, जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच के गैप की ओर गिरने लगी। वहां ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ ऋषि रावत ने बिना एक सेकंड की देरी किए महिला पर झपट्टा मारा और उसे मजबूती से पकडकऱ सुरक्षित प्लेटफार्म की ओर खींच लिया।

यह पूरी घटना स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट दिख रहा है कि यदि आरपीएफ जवान ऋषि रावत वहां मुस्तैद न होते, तो महिला सीधे ट्रेन के पहियों के नीचे आ सकती थी।