
लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान हो चुका है। दिल्ली में चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि चार चरणों में चुनाव कराए जाएंगे।इसके परिणाम 4 जून को घोषित किए जाएंगे। पूरे देश आचार संहिता लागू हो गई है। शेड्यूल के मुताबिक खजुराहो में दूसरे चरण के मतदान 26 अप्रैल को होंगे। बीजेपी की ओर से खजुराहो लोकसभा सीट से वीडी शर्मा मैदान में हैं। वहीं कांग्रेस की ओर प्रत्याशी की घोषणा नहीं की गई है।
मध्यप्रदेश में 4 चरणों में लोकसभा के चुनाव कराए जाएंगे। पहला चरण 19 अप्रैल को दूसरा चरण 26 अप्रैल को तीसरा चरण 7 मई को और चौथा चरण 13 मई को होगा और इन सभी तारीखों पर प्रदेश की अलग अलग सीटों पर वोटिंग होगी। बता दें कि खजुराहो लोकसभा सीट में 26 अप्रैल को वोटिंग होगी और नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे।