ग्राम भानबरड़ की घटना, घटना के बाद सभी को उल्टी-दस्त होने लगे, आठ लोगों को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती किया
सनावद (खरगोन). समीपस्थ ग्राम भानबरड़ में बुधवार रात को शादी समारोह में खाना खाने से २० लोग फूड पायजनिंग के शिकार हो गए। घटना के बाद सभी को उल्टी-दस्त होने लगे। इसमें आठ लोगों को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार ग्राम भानबरड़ में मांगलिक आयोजन के दौरान मिठाई खाने से कई लोगों को उल्टी-दस्त की शिकायत होने लगी। इसके बाद आठ परिजनों को सिविल अस्पताल लाया गया। अन्य सभी की हालत सामान्य बताई जा रही है। मोहन लेवा ने बताया कि परिवार में लड़की की शादी के पूर्व लड़के वाले टीका एवं कपड़े लेकर आए थे। इस दौरान भोजन बनाया गया था। जिसमें घर के लोग उल्टी एवं घबराहट के चलते बीमार हो गए। जिनका उपचार सरकारी एवं निजी अस्पताल में करवाया जा रहा है। अस्पताल से प्राप्त जानकारी के अनुसार पवन भागीरथ, ज्योति पति पवन, जागृति पिता जगदीश, गोवर्धन शिव शंकर, बलिराम, मोहन सेवकराम, शांताबाई, राम, हिमांशु को उल्टी दस्त एवं घबराहट चक्कर आने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान चिकित्सक जितेंद्र पाटीदार, रामकृष्ण इंगला, अशोक चौकड़े, प्रियंका मंडलोई, दीपिका खरे ने सभी मरीजों का उपचार किया।
बस की टक्कर से दो लोग घायल
खरगोन. शहर के कसरावद रोड पर गुरुवार दोपहर सड़क हादसे में दो लोग घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार मेहरजा निवासी देवाजी कसरावद की ओर से लौट रहे थे। यहां भाडली निवासी अनवर पिता श्रवण को बैठाने के लिए बाइक पर बैठाया। यहां यात्रियों को बैठाने के लिए बस खड़ी थी। ओवरटेक करने के दौरान बस ने बाइक को टक्कर मार दी। घायलों को 108 वाहन से चिकित्सालय लाया गया।
नर्स के पति से विवाद कर पीटा
खरगोन. शहर के एक निजी अस्पताल में बुधवार रात साढे आठ बजे कुछ लोगों ने एक व्यक्ति के साथ मारपीट की। कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वल्लभ नगर निवासी सुमित्रा भालसे अस्पताल में बतौर नर्स पदस्थ हैं। बुधवार रात उसके पति सुनिल भालसे उनसे मिलने पहुंचे। यहां राजेश, प्रकाश, मिथुन ने उनसे विवाद कर मारपीट की।