16 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बोर्ड परीक्षा 2026-27 : प्रारंभिक तैयारी शुरू, 2629 विद्यार्थी बढ़े, 88 केंद्रों पर 27,367 परीक्षार्थियों के बैठने की होगी व्यवस्था

माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बोर्ड परीक्षा की तैयारियां शुरू कर दी है। जिला स्तर पर प्रारंभिक प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इस बार दसवीं और बारहवीं में कुल 27,367 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। पिछले साल के मुकाबले विद्यार्थियों की संख्या में 2,629 की बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में परीक्षा केंद्रों पर बैठने की व्यवस्था से लेकर अन्य जरूरी इंतजामों की तैयारी की जा रही है।
2 min read
Google source verification

खंडवा

•

image

Rajesh Patel

•

Oct 16, 2026

board exam

खंडवा : माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में परीक्षा की तैयारियां प्रारंभ हो गई हैं। प्रतीकात्मक फोटो एआई

माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बोर्ड परीक्षा की तैयारियां शुरू कर दी है। जिला स्तर पर प्रारंभिक प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इस बार दसवीं और बारहवीं में कुल 27,367 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। पिछले साल के मुकाबले विद्यार्थियों की संख्या में 2,629 की बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में परीक्षा केंद्रों पर बैठने की व्यवस्था से लेकर अन्य जरूरी इंतजामों की तैयारी की जा रही है।

88 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए

जिले में 88 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। इनके अलावा सात केंद्र रिजर्व रखे जाएंगे। जिला शिक्षा अधिकारी ने परीक्षा केंद्रों का ब्लू प्रिंट तैयार कर जिला पंचायत सीईओ के समक्ष प्रस्तुत किया है। अब जिला प्रशासन की मंजूरी के बाद केंद्रों की अंतिम स्थिति स्पष्ट होगी।

हाईस्कूल में 15,434 परीक्षार्थी

कक्षा दसवीं में इस साल कुल 15,434 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। इनमें 14,686 नियमित और 748 स्वाध्यायी विद्यार्थी हैं। पिछले साल हाईस्कूल में कुल 14,401 विद्यार्थी थे। इनमें 13,448 नियमित और 953 स्वाध्यायी परीक्षार्थी शामिल थे। इस बार हाईस्कूल में कुल 1,033 विद्यार्थी बढ़े हैं। नियमित विद्यार्थियों की संख्या बढ़ी है, जबकि स्वाध्यायी परीक्षार्थियों की संख्या में कमी आई है।

बारहवीं में 1,596 विद्यार्थी बढ़े

कक्षा बारहवीं में इस साल कुल 11,933 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। इनमें 11,003 नियमित और 930 स्वाध्यायी विद्यार्थी हैं। पिछले साल बारहवीं में कुल 10,337 परीक्षार्थी थे। इनमें 8,991 नियमित और 1,346 स्वाध्यायी विद्यार्थी शामिल थे। इस तरह बारहवीं में कुल 1,596 विद्यार्थी बढ़े हैं। नियमित विद्यार्थियों की संख्या में इजाफा हुआ है। वहीं, स्वाध्यायी परीक्षार्थियों की संख्या घटी है।

जिला स्तर पर तैयार किया ब्लू प्रिंट

जिला स्तर पर बोर्ड परीक्षा की कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। गुरुवार को जिला शिक्षा अधिकारी बलवंत पटेल ने परीक्षा केंद्रों का प्रस्ताव और तैयारियों का ब्लू प्रिंट जिला पंचायत सीईओ ऐश्वर्य वर्मा के समक्ष प्रस्तुत किया। शासन की गाइडलाइन के अनुसार रिपोर्ट भेजी जाएगी। इसके बाद जिला प्रशासन परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था को अंतिम रूप देगा। परीक्षा केंद्रों पर विद्यार्थियों की संख्या के अनुसार बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करने की तैयारी की जा रही है।

आंकड़े में ऐसे समझें तुलनात्मक अंतर

विवरण--------पिछले साल--इस साल--- अंतर

हाईस्कूल -----14,401---15,434---1,033 अधिक

हायर सेकंडरी-10,337---11,933---1,596 अधिक

कुल विद्यार्थी- 24,738-- 27,367-- 2,629 अधिक

-----------------------------------------------------------

नोट : आंकड़े जिपं कार्यालय में प्रस्तुत की गई रिपोर्ट से लिए गए हैं। लेट फीस के साथ बोर्ड परीक्षा का फार्म भरने की अनुमति के बाद आंकड़े घट-बढ़ सकते हैँ।