7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शारदीय नवरात्र… खंडवा में कहीं मां गंगा के रूप में, कहीं मां सरस्वती स्वरूप में हो रहे माता के दर्शन

-खंडवा में नवरात्र का उल्लास चरम पर, माता पंडालों में उमड़ रही भीड़ -देर रात तक गूंज रही डांडियों की खनक, गली-मोहल्लों में चल रहे गरबे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

खंडवा

•

image

Manish Arora

•

Updated: 15 Oct 2026, 12:24 PM IST

Khandwa Navratri 2026

खंडवा. विभिन्न स्वरूपों में दर्शन दे रहीं मां दुर्गा।

शारदीय नवरात्र का उल्लास धीरे-धीरे चरम पर पहुंच रहा है। माता के पंडालों में भक्तों की भीड़ उमडऩे लगी है। कहीं मां गंगा के रूप में, कहीं मां सरस्वती के रूप में तो कहीं मां चांद पर विराजित होकर दर्शन दे रही है। इस बार फ्री स्टाइल गरबा नहीं होने से गली-मोहल्लों के पंडालों में गरबा की भी धूम मची हुई है।

हिंगलाज माता मंदिर में साफा पहने प्रतिमा विराजित

हिंगलाज माता नवदुर्गा समिति ने हिंगलाज माता मंदिर में माताजी की एक आकर्षक और सौम्य स्वरूप वाली प्रतिमा स्थापित की है। इस प्रतिमा में माताजी को साफा पहने हुए दर्शाया गया है, जो भक्तों के लिए एक अद्भुत और मनमोहक दृश्य प्रस्तुत कर रहा है। मंदिर में स्थापित यह नई प्रतिमा श्रद्धालुओं के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

जय मां वैष्णों मंडल ने चांद पर स्थापित की 15 फीट माता प्रतिमा

मन्नतों की रानी जय मां वैष्णों मंडल द्वारा इस वर्ष 11वें आयोजन की तैयारी की गई है। मंडल ने चांद पर 15 फीट ऊंची माता प्रतिमा विराजित की है। मंडल के अध्यक्ष अनिकेत चावरे ने बताया कि चंद्र-थीम वाली प्रतिमा भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगी। उपाध्यक्ष अंशु माहेश्वरी ने बताया कि पंडाल में धार्मिक अनुष्ठान भी चल रहे हैं।

अंबेडकर प्रतिमा के पास 10 फीट की सरस्वती मूर्ति

जय मां चामुंडा ग्रुप ने अंबेडकर प्रतिमा के पास 10 फीट ऊंची सरस्वती माता की प्रतिमा स्थापित की है। स्थापना के 52वें वर्ष में माता को मां सरस्वती के स्वरूप में कमल पर विराजित होकर वीणा वादन करते दर्शाया गया है। अध्यक्ष बंटी रील ने बताया कि आयोजन में विक्की रील, करण रील, नवनीत बोयत और लखन घारू भी सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं।

इंदिरा चौक पर 23 फीट ऊंची गंगा माता प्रतिमा स्थापित

इंदिरा चौक स्थित जय माता दी संस्थान ने 55वां स्थापना वर्ष में 23 फीट ऊंची गंगा माता स्वरूप प्रतिमा स्थापित की है। प्रतिमा कैलाश् पर्वत की थीम पर बनाई गई है। पीछे भगवान शिव विष ग्रहण करते नजर आ रहे है। अध्यक्ष अश्विनी साहू, उपाध्यक्ष राम डागौर, शक्तिराज रायकवार, विकास रायकवार, बादल शर्मा, शनि वर्मा सहित सभी सदस्य सेवा दे रहे हैं।