17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रघुवीर यादव को मिला किशोर कुमार सम्मान, सीएम मोहन यादव का ऐलान- खंडवा में जल्द बनेगा एयरपोर्ट

-मुख्यमंत्री ने किशोर दा को किया याद, कार्यक्रम में नहीं आने पर जताया अफसोस -गायक सुदेश भोसले ने छेड़े सुर, किशोर दा के साथ अपने गीतों की भी दी प्रस्तुति
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

खंडवा

•

image

Manish Arora

•

Updated: 14 Oct 2026, 12:15 PM IST

Kishore Kumar National Award

खंडवा. किशोर सम्मान से रघुवीर यादव को अलंकृत करते मंत्रीद्वय।

अभिनेता रघुवीर यादव को वर्ष 2026 के किशोर कुमार राष्ट्रीय सम्मान से अलंकृत किया गया। संस्कृति विभाग और जिला प्रशासन की ओर से आयोजित समारोह में उन्हें पांच लाख रुपये की सम्मान निधि, प्रशस्ति पत्र, अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल से वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से काय्र्रम में शामिल हुए। उन्होंने घोषणा की कि खंडवा में जल्द एयरपोर्ट बनेगा, जिससे ओंकारेश्वर सहित क्षेत्र के धार्मिक और पर्यटन स्थलों तक पहुंचना आसान होगा।

मुख्यमंत्री ने वर्चुअल किया संबोधित

मुख्यमंत्री ने कहा कि वे स्वयं राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान समारोह में शामिल होकर सम्मान देना चाहते थे, लेकिन परिस्थितियों के कारण वर्चुअल माध्यम से जुडऩा पड़ा। मुख्यमंत्री ने कहा कि किशोर कुमार अपनी गायकी और अभिनय के जरिए हमेशा लोगों के दिलों में जीवित रहेंगे। जन्मभूमि खंडवा से उनका विशेष लगाव था। उनका चर्चित कथन, 'दूध जलेबी खाएंगे, खंडवा में बस जाएंगे', आज भी लोगों को याद है। 'जिंदगी एक सफर है सुहाना' जैसे गीतों ने उन्हें पीढिय़ों का प्रिय कलाकार बनाया। राज्य सरकार उनकी स्मृति में प्रतिवर्ष राष्ट्रीय स्तर का सम्मान देकर प्रतिभाशाली कलाकारों को प्रोत्साहित कर रही है।

watch video

ग्रामीण किरदारों से बनाई अलग पहचान

रघुवीर यादव की प्रतिभा की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने फिल्म 'लगान' में भूरा, 'पीपली लाइव' में बुधिया और वेब सीरीज 'पंचायत' में प्रधान की भूमिका से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई। 'मुंगेरीलाल के हसीन सपने' में भी उनके अभिनय को सराहा गया। मप्र पर्यटन के लोकप्रिय जिंगल 'एमपी अजब है, सबसे गजब है' को आवाज देकर उन्होंने प्रदेश की पहचान को लोकप्रिय बनाने में योगदान दिया।

किशोर दा के गीतों से पेश किया जीवन दर्शन

संस्कृति मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने किशोर दा के गीतों से जीवन दर्शन को पेश किया। उन्होंने किशोर दा के गीत जिंदगी का सफर, जिंदगी एक सफर है सुहाना जैसे गीतों से जीवन का सार बताया। जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह ने भी संबोधित किया। समारोह में विधायक कंचन मुकेश तनवे, नारायण सिंह पटेल और छाया मोरे, महापौर अमृता अमर यादव, जिपं अध्यक्ष पिंकी वानखेड़े, पूर्व विधायक देवेंद्र वर्मा, संस्कृति विभाग संचालक एनपी नामदेव, कलेक्टर ऋषव गुप्ता, एसपी अगम जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधि, बड़ी संख्या में श्रोता उपस्थित रहे।

मेरे मेहबूब कयामत होगी…

सम्मान समारोह के बाद सुदेश भोसले के गीतों की प्रस्तुति हुई। सुदेश भोसले ने अपनी तो जैसे तैसे, कोई ऐसे या वैसे… गीत से शुरुआत की। इस दौरान प्रभारी मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने सुदेश भोसले के साथ मेरे मेहबूब कयामत होगी… गीत की प्रस्तुति दी। सुदेश भोसले ने सारा जमाना, हसीनों का दिवाना…, छूकर मेरे मन को किया तूने क्या इशारा… जैसे किशोर दा के गीतों की प्रस्तुति दी।