22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Khandwa / किशोर सम्मान पर बड़ा अपडेट: ‘पंचायत’ के प्रधान जी रघुवीर यादव होंगे खंडवा में सम्मानित

किशोर सम्मान पर बड़ा अपडेट: ‘पंचायत’ के प्रधान जी रघुवीर यादव होंगे खंडवा में सम्मानित

-अनुपम खेर का नाम था फाइनल, खंडवा आने से जताई असमर्थता, यादव के खाते में गया सम्मान -दो दिवसीय आयोजन 12 और 13 अक्टूबर को, गायक सुदेश भोंसले देंगे प्रस्तुति
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

खंडवा

•

image

Manish Arora

•

Updated: 9 Oct 2026, 12:05 PM IST

Kishore Kumar Samman

खंडवा. रघुवीर यादव को किया जाएगा किशोर सम्मान से अलंकृत।

हरफनमौला कलाकार किशोर कुमार की पुण्यतिथि पर दिए जाने वाले 29वें राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान से अभिनेता रघुवीर यादव को नवाजा जाएगा। किशोर दा की पुण्यतिथि पर 13 अक्टूबर को खंडवा आयोजित कार्यक्रम में उन्हें ताम्रपत्र और पांच लाख रुपए की राशि सम्मान स्वरूप दी जाएगी। सूत्रों के मुताबिक पहले यह सम्मान अनुपम खेर को दिया जाना वाला था, लेकिन उन्होंने विदेश में होने से असमर्थता जताई, जिसके बाद ज्यूरी ने रघुवीर यादव का नाम फाइनल किया।

ये शाम मस्तानी का होगा आयोजन

संस्कृति विभाग मप्र शासन द्वारा 12 और 13 अक्टूबर को किशोर कुमार सम्मान समारोह का आयोजन खंडवा में किया जाएगा। संस्कृति विभाग के संचालक एनपी नामदेव ने बताया कि दो दिवसीय आयोजन की शुरुआत 12 अक्टूबर को शाम 7 बजे ‘ये शाम मस्तानी’ गीत-संगीत संध्या से होगी। इसमें खंडवा के युवा गायक कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। आयोजन के दूसरे दिन 13 अक्टूबर को किशोर कुमार की पुण्य स्मृति में राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान अलंकरण समारोह आयोजित किया जाएगा। अलंकरण समारोह के बाद मुंबई के गायक सुदेश भोंसले एवं साथी गीत-संगीत की प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम शाम 7 बजे से शुरू होगा और इसमें प्रवेश नि:शुल्क रहेगा।

रघुवीर यादव का बहुआयामी सफर

रघुवीर यादव रंगमंच और सिनेमा के बहुमुखी अभिनेता, गायक और संगीतकार हैं। उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से प्रशिक्षण लेकर रंगमंच से अपनी अभिनय यात्रा शुरू की। ‘मैसी साहब’, ‘सलाम बॉम्बे!’, ‘बैंडिट क्वीन’, ‘लगान’, ‘दिल से’ और ‘पीपली लाइव’ जैसी फिल्मों में उन्होंने प्रभावी अभिनय किया। वेब सीरीज ‘पंचायत’ में प्रधान जी के किरदार से वे नई पीढ़ी के बीच भी खासे लोकप्रिय हुए हैं।