खंडवा

आजादी का 75वां महोत्सव : हर घर तिरंगा फहराने बढ़ रही भागीदारी, देखिए तस्वीरें

शहर से गांव तक सरकारी गैर सरकारी संस्थाओं के साथ मिलकर रैली, वाहन जुलूस, मानख श्रृंखला बनाकर लोगों को राष्ट्रीय ध्वज फहराने कर रहे प्रेरित, महापौर, विधायक समेत कलेक्टर-एसपी ने समूहों की ओर से तैयार किए गए तिरंगा झंडे को किया क्रय
2 min read
Aug 13, 2022
75th Independence Day: See Photos
भाजपा सोशल मीडिया काउंटर का शुभारंभ करती संस्कृतिक मंत्री ऊषा ठाकुर

खंडवा. जिले में आजादी का 75वां अमृत महोत्व धूमधाम से मनाए जाने के लिए ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का उल्लास दिखने लगा है। जिला प्रशासन की इस कोशिशों पर लोगों की भागीदारी बढ़ने लगी है। शहर से गांव तक सरकारी गैर सरकारी संस्थाओं की अगुवाई में सइकिल, बाइक रैली और मानव श्रृंखला बनाकर लोगों से इस अभियान का हिस्सा बनने लगे हैं। सभी 13 से 15 अगस्त तक अपने घर पर तिरंगा फहराने की अपील की जा रही है। इसके साथ ही रंगोली में राष्ट्रीय ध्वज बनाकर लोगों को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के प्रति जागरूक किया जा रहा है। बच्चे हों या बुजुर्ग सभी इस अभियान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं।

विधायक, अफसर ने तिरंगा क्रय कर किया प्रेरित

खंडवाजिले में जिले में 2.77 लाख झंडे फहराने का लक्ष्य है। एसआरएलएम के पास विभागों के लक्ष्य के अलावा अभी 44 हजार झंडे शेष हैं। सभी विभाागों के साथ अन्य संस्थाएं तिरंगा क्रय कर ली हैं। क्रय का सिलसिला अभी जारी है। एसआरएलम से पंचायत विभाग ने 75 हजार झंडे क्रय किया है। नगर निगम ने 55 हजार क्रय कर वितरण की तैयार की है। विधायक खंडवा देवेन्द्र वर्मा ने भाजपा सोशल मीडिया सेंटर से 3000 हजार तिरंगा क्रय किया है।

पंधाना विधायक 2500 ध्वज ले गए

पंधाना विधायक रामदांगोरे ने एसएलआरएम से 2500 ध्वज ले गए हैं। मांधाता विधायक नारायण पटेल व हरसूद विजय शाह ने भी झंडे फहराने के प्रति लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। शुक्रवार को महापौर अमृता यादव ने निगम काउंटर पर तिरंगा क्रय किए। शहर के सभी पार्षदों ने तिरंगा क्रय किए। घंटाघर स्थित भाजपा के सोशल मीडिया के जिला संयोजक भरत पटेल ने बताया कि अब तक आठ हजार से अधिक तिरंगा भाजपा संगठन के पदाधिकारी व विधायक समेत अन्य जनप्रतिनिधयों समेत आम लोग क्रय करके घर ले गए।

patrika IMAGE CREDIT: patrika
patrika IMAGE CREDIT: khandwa
patrika IMAGE CREDIT: khandwa
Published on:
13 Aug 2022 12:56 pm