खंडवा

खंडवा में किशोर कुमार के बंगले में सेंध, कब्जे की सूचना से मुंबई तक खलबली

भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध गायक रहे किशोर कुमार गांगुली के खंडवा स्थित बंगला खंडहर हो चुका है। 13 मई 2026 की सुबह जिला प्रशासन को सूचना मिली कि उनके बंगले के दीवार को तोड़कर दुकान का निर्माण कराया जा रहा है। भूमि पर कब्जा की सूचना पर कलेक्टर की टीम मौके पर पहुंची। निर्माण पर रोक लगाते हुए पाइप जब्त की कार्रवाई की है।

2 min read
May 14, 2026
खंडवा : गायक किशोर कुमार के बंगले में सेंध की सूचना पर सामग्री जब्त करते नगर निगम कर्मचारी

भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध गायक रहे किशोर कुमार गांगुली के खंडवा स्थित बंगला खंडहर हो चुका है। 13 मई 2026 की सुबह जिला प्रशासन को सूचना मिली कि उनके बंगले के दीवार को तोड़कर दुकान का निर्माण कराया जा रहा है। भूमि पर कब्जा की सूचना पर कलेक्टर की टीम मौके पर पहुंची। निर्माण पर रोक लगाते हुए पाइप जब्त की कार्रवाई की है।

सिटी मजिस्ट्रेट ने निर्माण पर लगाई रोक

सुबह सिटी मजिस्ट्रेट बजरंग बहादुर सिंह और निगम उपायुक्त एसआर सिटोले दल के साथ मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच में ' बाबा अंडा वाले ' की दुकान के भीतरी छोर से बंगले की दीवार में सेंध मिली। अधिकारियों ने प्रस्तावित निर्माण पर तत्काल रोक लगाते हुए कहा है है कि बगैर अनुमति एक इंच भी निर्माण नहीं किया जाए। पूछताछ में सामने आया कि बंगले के आस-पास के कई दुकानदारों ने भीतरी खाली भूमि पर निर्माण कर लिया है। कुछ व्यापारियों ने तो कब्जा कर दीवार खड़ी कर लिया है। हालांकि, सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा है कि सीमांकन के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

विधायक के बंगले से कलेक्टर को मिली सूचना

जिला प्रशासन को बुधवार सुबह क्षेत्रीय विधायक के पति मुकेश तनवे समेत कई अन्य से सूचना मिली। कलेक्टर ऋषव गुप्ता के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट बजरंग बहादुर सिंह और निगम उपायुक्त एसआर सिटोले ने केवलराम तिराहे पर पहुंच कर जांच की। मौके पर कोई निर्माण सामग्री नहीं मिली, लेकिन निगम दल ने लगभग 20-20 फीट के 10 पाइप जब्त किए। बंगले के खाली क्षेत्र में पड़ोसी दुकानदार रहीस ने ये पाइप रखे थे।

शहरकाजी ने सिफारिश की तो मजिस्ट्रेट बोले, जांच करेंगे

शहर काजी सैयद निसार अली पाइप छुड़वाने रहीस के साथ निगम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने उपायुक्त से पक्ष सुनने का अनुरोध किया। शहरकाजी ने उपायुक्त से तर्क दिया कि गांगुली परिवार से बंगले की खाली भूमि पर पाइप रखने मौखिक चर्चा हुई है। उपायुक्त ने जवाब दिया कि मौके पर कोई नहीं आया था। इसके बाद शहर काजी निगम सिटी मजिस्ट्रेट के पास पहुंचे। मजिस्ट्रेट ने पाइप रिलीज किए जाने का आवेदन मांगा, और कहा कि जांच के बाद पाइप रिलीज होगी।

इनका कहना : बजरंग बहादुर सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट

मौके पर कोई निर्माण नहीं मिला, लेकिन दीवार में सेंध लगाने जैसे तोडा़ जाना पाया गया है। सीमांकन कराने के बाद अतिक्रमण की स्थिति स्पष्ट होगी। मौके निर्माण सामग्री नहीं मिली। कुछ पाइप मिले हैं। जिसे जब्त किया गया है।

Published on:
14 May 2026 11:39 am
Also Read
View All