13 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फर्श पर अन्नदाता… प्रभारी मंत्री का एक घंटे किया इंतजार, मंत्री लोधी बोले…क्षेत्रीय विधायक से शिकायत करो

जिले के प्रभारी मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने जिपं सभागार में सांसद, विधायक, महापौर समेत अधिकारियों की मीटिंग ली। इस दौरान सभागार में बाहर फर्श पर किसान मंत्री से मिलने का इंतजार करते रहे। प्रभारी मंत्री मीटिंग से निकलने के बाद किसानों से मिले आश्वासन देकर चले गए।

2 min read
Google source verification

खंडवा

image

Rajesh Patel

May 13, 2026

Farmer

खंडवा : प्रभारी मंत्री के इंतजार में सभागार के बाहर फर्श पर बैठे अन्नदाता

जिले के प्रभारी मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने जिपं सभागार में सांसद, विधायक, महापौर समेत अधिकारियों की मीटिंग ली। इस दौरान सभागार में बाहर फर्श पर किसान मंत्री से मिलने का इंतजार करते रहे। प्रभारी मंत्री मीटिंग से निकलने के बाद किसानों से मिले आश्वासन देकर चले गए।

मंत्री लोधी ने पूछा...तुम्हारा विधायक कौन है !

ताममान 42 डिग्री सेल्सियस के बीच भीषण गर्मी में अन्नदाता प्रभारी मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी से मिलने जिपं कार्यालय पहुंचे। इस दौरान मंत्री मीटिंग में व्यस्त रहे। अन्नदाता प्रभारी मंत्री के इंतजार में सभागार के सामने गैलरी में फर्श पर बैठे गए। लू के थपेड़े में परेशान अन्नदाता को न्याय की उम्मीद जगी। लेकिन, मंत्री मीटिंग हाल से निकलते ही किसानों से पूछा तुम्हारा विधायक कौन है। शिकायत अपने क्षेत्रीय विधायक से करो। यह कहते हुए आवेदन को मार्क कर आगे गढ़ गए।

न्याय की आस में पहुंचे किसान मायूस होकर लौटे

किसान मायूस होकर लौट गए। किसान शेष अली, मुकेश, इकबाल, संतोष भैयालाल आदि किसानों का कहना है गर्मी में परेशान हुए। फर्श पर बैठे इंतजार किए लेकिन पूरी बात नहीं सुनी गई। आवेदन लेकर दिलासा दिया गया है। इधर, प्रभारी मंत्री ने कार्रवाई के लिए कलेक्टर को निर्देश दिए हैं।

14 माह से वापस नहीं हो रही जमा पूंजी

जिले के पिपलानी सेवा सहकारी समिति बैंक में अन्नदाता अपनी गाढ़ी कमाई के लिए 14 माह से पसीना बहा रहा है। आला अफसरों से न्याय की गुहार लगाने के बाद भी बैंक में जमा की गई पूंजी वापस नहीं मिल रही है।

ये है मामला

समिति से नहीं मिल रहा जमा पूंजी, परेशान

हरसूद तहसील के पिपलानी सेवा सहकारी समिति बैंक क्रमांक 644 में किसानों ने लाखों रुपए बचत की पूंजी जमा की है। 14 महीने से वापस नहीं मिल रही है। उनका कहना है कि मामले में विभाग जांच भी कर चुका है। इसके बावजूद मा पूंजी उन्हें नहीं मिल रही है। कई घरों में विवाह जैसे कार्यक्रम भी हैं, कुछ परिवारों में इलाज आदि की जरूरत है। जमापूंजी नहीं मिलने से परेशान हैं।