12 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पंचायत : मध्य प्रदेश के इस जिले की पंचायतों के खाते में कैद 100 करोड़ रुपए, गांव-गांव में विकास कार्य ठप

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में कमजोर मॉनीटरिंग के चलते जिला, जनपद और ग्राम पंचायतों के बैंक खातों में 15 वें वित्त समेत विभिन्न योजनाओं के विकास कार्यों की राशि बैंकों में लंबे समय से जमा है। पंचायतों में अफसर और नेताओं ने अभी तक विकास कार्यों पर 100 करोड़ रुपए राशि खर्च नहीं कर सके हैं।

2 min read
Google source verification

खंडवा

image

Rajesh Patel

May 12, 2026

Panchayat and Rural Development Department

खंडवा : पंचायतों में विकास कार्यों पर राशि खर्च नहीं कर सके, प्रतीकात्म फोटो ( पत्रिका एआई )

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में कमजोर मॉनीटरिंग के चलते जिला, जनपद और ग्राम पंचायतों के बैंक खातों में 15 वें वित्त समेत विभिन्न योजनाओं के विकास कार्यों की राशि बैंकों में लंबे समय से जमा है। पंचायतों में अफसर और नेताओं ने अभी तक विकास कार्यों पर 100 करोड़ रुपए राशि खर्च नहीं कर सके हैं। कई ग्रामों में तो विकास कार्य ठप है।

पंचायत पोर्टल में खुलासा, विकास कार्य ठप

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की उदासीनता के चलते खंडवा जिले में विकास कार्य ठप पड़े हैं। जिला, जनपद और ग्राम पंचायतों के खातों में 15 वें वित्त आयोग समेत विभिन्न मदों के 80 से 100 करोड़ रुपए की राशि बैंक में ही जमा है, जिससे विकास कार्य नहीं हो पा रहे हैं। पंचायत पोर्टल की रिपोर्ट से यह खुलासा हुआ है।

प्रतिनिधियों को मालूम ही नहीं खाते में कितनी राशि

पत्रिका ने इस मामले पर जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी वानखेड़े से चर्चा की। उन्होंने बताया कि उन्हें जिपं के खाते में जमा राशि की जानकारी नहीं है और वे मुख्य कार्यपालन अधिकारी से इस विषय पर चर्चा करेंगी। अधिकांश जनपद पंचायत अध्यक्षों का भी यही हाल है। खंडवा जनपद पंचायत अध्यक्ष मीना रामपाल सिंह ने कहा कि राशि खर्च हो रही है, लेकिन दूसरी किश्त जारी नहीं हुई। पुनासा जनपद पंचायत अध्यक्ष राव पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि 15वें वित्त की राशि डेढ़ माह पहले आई और प्रस्ताव दिया गया है।

प्रत्येक पंचायतों में औसत 15 लाख रुपए जमा

जिले में 419 ग्राम पंचायतें हैं, जिनके खातों में औसतन 15 लाख रुपए (10 से 30 लाख रुपए ) जमा हैं। इस तरह ग्राम पंचायतों के पास कुल 62.85 करोड़ रुपए हैं। इसके अतिरिक्त, जिला परिषद और जनपद पंचायत के खातों में भी 35 करोड़ रुपए से अधिक की राशि जमा है। कुल मिलाकर, 100 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि विभिन्न विकास कार्यों पर खर्च नहीं हो सकी है।

फैक्ट फाइल

जिला पंचायत के खाते में 63 .44 लाख।

खंडवा जनपद में 10 करोड़

बलड़ी जनपद में 3 50 करोड़ । -

छैगांव माखन जनपद में 2 11 करोड़ ।

हरसूद जनपद में 47 लाख ।

खालवा जनपद में 32 लाख ।

पंधाना जनपद में 4 करोड़ ।

पुनासा जनपद में 8 33 करोड़।

इन पंचायतों में भी राशि नहीं हो सकी खर्च

अमलपुरा पंचायत में 31.50 लाख ।

छैगांव देवी पंचायत में 56.01 लाख ।

श्वरली माल पंचायत में 26.66 लाख ।

चकरा पंचायत में 30.79 लाख ।

बरार पंचायत में 46.79 लाख ।

बिलाया पंचायत में 46.87 लाख।

डप्ठा पंचायत में 63.76 लाख ।

वैल्यू एडिशन : विकास की राह में अटके आंकड़े

जिले की 419 ग्राम पंचायतों के बैंक खातों में विकास कार्यों के लिए 62.85 करोड़ रुपए जमा हैं, जिनका उपयोग नहीं हो सका है। प्रत्येक पंचायत में औसतन 15 लाख रुपए (10 से 30 लाख रुपए ) पड़े हुए हैं। इसके अलावा, जिला परिषद और जनपद पंचायत में भी 35 करोड़ रुपए से अधिक की राशि है। कुल 100 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि बिना खर्च हुए पड़ी है।