27 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ओंकारेश्वर अभयारण्य में वन्यजीवों पर मौत का साया, चांदगढ़ रेंज में सांभर का शिकार

प्रस्तावित ओंकारेश्वर अभयारण्य क्षेत्र में वन्यजीव अब सुरक्षित नहीं रह गए हैं। जंगलों में लगातार बढ़ रही शिकारी गतिविधियों ने वन्यप्राणियों के अस्तित्व पर बड़ा खतरा खड़ा कर दिया है। चांदगढ़ रेंज में सांभर के शिकार के ताजा मामले से वन विभाग की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
2 min read
Google source verification
रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व में बढ़े शाकाहारी वन्यजीव, बाघिन लाए जाने की बढ़ी उम्मीद

गुढ़ानाथावतान. रामगढ़ महलों के पास मेज नदी में जलक्रीड़ा करती मादा सांभर व बच्चों का समूह।

चांदगढ़ रेंज में सांभर का शिकार हुआ है। वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए दो शिकारियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक युवक खंडवा शहर का रहने वाला कपड़ा कारोबारी अशफाक पिता अहमद और दूसरा मूंदी का सलाहुद्दीन बताया जा रहा है। वन विभाग ने दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बताया जाता है कि अशफाक और सलाहुद्दीन के साथ मौके पर ओर भी शिकारी थी तो मौके से फरार हो गए, जो इंदौर, देवास और आसपास के जिलों से उनके साथ शिकार करने आए थे। हालांकि एक ओर आरोपी के भी पकड़े जाने की चर्चा है।

मौके से सांभर का मांस जब्त

वन अमले को रविवार सूचना मिली की चांदगढ़ रेंज में शिकारी सक्रिय हैं। इसके बाद वन विभाग ने निगरानी शुरू की। इस दौरान जंगल में अशफाक पिता अहमद और सलामुद्दीन रंगे हाथ पकड़ाए। उनके पास से करीब 35 किलो सांभर का मांस जब्त हुआ। मौके पर सांभर के शिकार के सबूत भी मिले हैं। हालांकि इस पूर मामले में जांच के नाम पर वन विभाग ने चुपी साध रखी है।

वन्यजीवों की पुरी श्रृखंला

प्रस्तावित ओंकारेश्वर अभयारण्य क्षेत्र जैव विविधता की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। यहां सांभर, चीतल, नीलगाय, जंगली सूअर, तेंदुआ और शेर सहित कई वन्य प्राणी हैं। एक तरह से शाकाहारी व मांसाहारी दोनों ही तरह के वन्यप्राणियों की पूरी श्रृखंला है। इस घटना के बाद वन्यजीवों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं।

दो साल पहले पकड़ाया था अशफाक

आरोपी अशफाक की बुधवारा बाजार में कपड़े की दुकान हैं। उसे मोघट थाना पुलिस ने 3 मई 2024 को अशफाक को 12 बोर की बंदूक के साथ गिरफ्तार किया था। इस दौरान जांच में यह बात सामने आई थी की आरोपी बंदूक का उपयोग वन्य प्राणियों का शिकार करने के लिए कर रहा था।

चांदगढ़ रेंज में सांभर का शिकार हुआ है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। शीघ्र ही इस मामले में खुलासा किया जाएगा। - वासु कनौजिया, मुख्य वन संरक्षक