
kaal sarp dosh puja amravati youth dies on way to ujjain
Kaal Sarp Dosha: मध्यप्रदेश के खंडवा में शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात करीब एक बजे दर्दनाक हादसे में कार सवार युवक की मौत हो गई। युवक कालसर्प दोष की पूजा कराने के लिए अपने तीन दोस्तों के साथ कार से उज्जैन आ रहा था। वो उज्जैन पहुंच पाता इससे पहले ही काल उस तक पहुंच गया और हादसे में उसकी मौत हो गई। हादसे में कार सवार दो युवतियां घायल हुई हैं जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि ड्राइवर सकुशल है, सभी अमरावती के रहने वाले हैं।
जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र के अमरावती के रहने वाले गौतम सेवानी (23) अपने साथी दर्शन, तनु और नायारा के साथ कार से अमरावती से उज्जैन जा रहे थे। कार दर्शन चला रहा था, जब कार रात करीब एक बजे खंडवा-अमरावती स्टेट हाईवे पर गुड़ी गांव में अनाज मंडी के पास पहुंची तभी अचानक ड्राइवर ने कार पर से नियंत्रण खो दिया और कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में गौतम सेवानी की मौके पर ही मौत हो गई और कार में सवार दोनों युवतियों को मामूली चोटें आई हैं। युवतियों को प्राथमिक इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे गई है जबकि कार का ड्राइवर दर्शन पूरी तरह से सुरक्षित है। बताया गया है कि जिस जगह पर ये हादसा हुआ है वो ब्लैकस्पॉट है और वहां पर पिछले हफ्ते भी एक एक्सीडेंट में दो लोगों की मौत हुई थी।
कार के ड्राइवर दर्शन ने बताया कि गौतम सेवानी स्पा संचालक था और उसका दोस्त था। गौतम की शादी की बात चल रही थी लेकिन उसे कालसर्प दोष होने के कारण रिश्ता होने में दिक्कत आ रही थी। कालसर्प दोष की शनिवार को पूजा कराने के लिए ही और महाकाल मंदिर के दर्शन करने लिए उज्जैन जा रहे थे। कार में गौतम के ही स्पा सेंटर की दो युवतियां भी थीं। दर्शन के मुताबिक रात में कार चलाते वक्त उसे नींद का झोंका आया और कार अनियंत्रित हो गई। उसने कार को कंट्रोल करने की कोशिश की लेकिन तभी सामने एक जानवर नजर आया और जानवर को बचाने के लिए उसने ब्रेक लगा दिए, जिससे कार पलट गई। दर्शन ने ये भी बताया कि कार पलटने के बाद भी एयर बैग नहीं खुले, अगर एयर बैग खुल जाते तो गौतम की जान बच सकती थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा।
Updated on:
09 May 2026 04:18 pm
Published on:
09 May 2026 04:15 pm
बड़ी खबरें
View Allखंडवा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
