3 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिला की संदिग्ध मौत, पति बोला- नॉनवेज को लेकर विवाद हुआ था, मायके पक्ष बोला- बेटी शाकाहारी थी

MP News: 30 वर्षीय महिला के शरीर पर चोट के निशान मिलने से मायके पक्ष का आरोप- मारपीट कर की गई हत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी।

2 min read
Google source verification
khandwa

मृतका सोनाली वर्मा की जीवित अवस्था की तस्वीर

MP News: मध्यप्रदेश के खंडवा में एक 30 वर्षीय शादीशुदा महिला की संदिग्ध मौत के बाद मायके पक्ष ने मारपीट कर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। मायके पक्ष के लोग थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग पर अड़ गए हैं तो वहीं दूसरी तरफ महिला के पति का कहना है कि नॉनवेज खाने को लेकर हुए विवाद में पत्नी ने आत्महत्या की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं जिससे मामला संदिग्ध बना हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फांसी पर लटकी मिली विवाहिता

घटना खंडवा के गणेश तलाई क्षेत्र की है जहां रहने वाली 30 वर्षीय सोनाली वर्मा शनिवार को उसके ही घर में फांसी पर लटकी मिली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मायके पक्ष को सूचना देकर मामले की जांच शुरू की। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद सोनाली का शव परिजनों को सौंप दिया गया। सोनाली का पति नितेश वर्मा मिस्त्री का काम करता है और दोनों की शादी करीब 10 साल पहले हुई थी। उनके दो बच्चे भी हैं जिनमें 6 साल की बेटी और 3 साल का बेटा है।

पति की बात को मायके पक्ष ने किया खारिज

सोनाली के पति ने पुलिस को बताया है कि नॉनवेज खाने को लेकर उनके बीच विवाद हुआ था और उसी के बाद सोनाली ने आत्महत्या कर ली। इधर घटना की सूचना मिलने के बाद पहुंचे मायके पक्ष ने नितिन पर मारपीट करने और हत्या करने का आरोप लगाया है। उन्होंने नॉनवेज को लेकर हुए विवाद की बात को खारिज करते हुए बताया है कि सोनाली शाकाहारी थी और मायके में भी जब भी नॉनवेज बनता था तो सोनाली के लिए अलग से शाकाहारी खाना बनाया जाता था।

शरीर पर मिले चोट के निशान

मायके पक्ष का कहना है कि पड़ोसियों ने उन्हें बताया कि सोनाली और नितिन के बीच अक्सर झगड़े होते थे। कई बार तो सोनाली बैग लेकर घर छोड़कर जाने के लिए भी निकली लेकिन फिर वापस लौट आई। सोनाली की मां का आरोप है कि शनिवार को उनकी सोनाली से बात हुई थी वो मायके आने की बात कह रही थी लेकिन फिर उसके फांसी लगाने की सूचना मिली। मृतका सोनाली के सिर, हाथ और पैरों पर चोट के निशान मिलने से मामला संदिग्ध लग रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हर पहलू से मामले की जांच शुरू कर दी है।