29 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Alert : सूरज ने उगली आग, बादल-बारिश ने बढ़ाई उमस, सीजन में पहली बार पारा 42 डिग्री पार, ओर भी बढ़ेगा

-स्वास्थ्य विभाग ने जारी की लू के लिए एडवायजरी, धूप में निकलने से पहले इन बातों का रखे ध्यान -आज से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की चेतावनी, धूप के साथ बारिश बढ़ाएगी परेशानी

2 min read
Google source verification

खंडवा

image

Manish Arora

Apr 27, 2026

Weather Alert

खंडवा. जावर के आसपास रविवार को हुई बारिश।

मौसम के दो रूप ने जनजीवन बेहाल कर दिया। सुबह से तेज धूप से ऐसा लगा मानों सूरज आग उगल रहा हो, वहीं दोपहर में हल्की बूंदाबांदी और बादलों के कारण उमस ने हलकान कर दिया। रविवार को सीजन में पहली बार अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक पहुंचा। रविवार दिन का तापमान 42.1 डिग्री और रात का तापमान 23.4 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार अभी तापमान ओर भी बढ़ेगा।

राजस्थान से आ रही गर्म हवाएं
जिला कृषि मौसम इकाई प्रभारी डॉ. सौरव गुप्ता ने बताया कि राजस्थान से आ रही गर्म हवाओं के साथ ही राजस्थान के उत्तरी हिस्से में पश्चिमी विक्षोभ का असर जिले में देखने को मिला। नमी के परिसंचरण के चलते लोकल सिस्टम हावी होने से खंडवा में बूंदाबांदी और जावर व आसपास के क्षेत्र में बारिश हुई है। मूंदी में तेज हवाएं चली। डॉ. गुप्ता ने बताया कि आगामी दिनों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री तक जा सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से बादल भी रहेंगे, लेकिन डायरेक्ट बारिश की संभावना नहीं है। यदि लोकल सिस्टम सक्रिय हुआ तो दोपहर बाद बारिश के आसार बन सकते हैं।

हीट स्ट्रोक की चेतावनी, ये रखें ध्यान
गर्मी में बढ़ते तापमान एवं लू से बचने के लिए जिले के सभी नागरिकों से सावधानियां बरतने का आग्रह सीएमएचओ डॉ. ओपी जुगतावत ने किया है। उन्होंने बताया कि लू से शिकार व्यक्ति को तेज सिरदर्द होता है, मुंह-जुबान सुखने लगती है, माथे, हाथ, पैर में पसीना आता है व घबराहट होती है और प्यास लगती है, उल्टी होती है भूख नहीं लगती है तथा हालत अधिक खराब होने से मरीज बेहोश हो जाता है। त्वचा एकदम शुष्क और शरीर का तापमान 100 डिग्री फेरेनाईट से अधिक हो जाता है। गर्मी के कारण शरीर मेे पानी की कमी हो जाती है। इस दौरान बुखार, हाथ पैरों में दर्द, आंखों और पैशाब में जलन के साथ ही कभी-कभी दस्त भी लग सकते है। उन्होंने बताया कि पानी की कमी के कारण मरीज की मृत्यु भी हो सकती है।

लू से बचाव के लिए क्या सावधानी रखें
गर्मी के मौसम में गर्दन के पिछले भाग, कान व सिर को गमछे या तौलिये से ढकक़र ही धूप में निकलें एवं रंगीन चश्में व छतरी का प्रयोग करें। गर्मी के दिनों में धूप में बाहर जाते समय हमेंशा सफेद या हल्के रंग के ढीले कपड़ों का प्रयोग करें। बिना भोजन किए घर से बाहर न निकलें, भोजन करके एवं पानी पीकर ही बाहर निकले। गर्मी में हमेंशा पानी अधिक मात्रा में पियें एवं पेय पदार्थों का अधिक-से-अधिक मात्रा में सेवन करें।