स्कूल शिक्षा विभाग एजूकेशन पोर्टल-3 पर कक्षा एक से 11 वीं तक सभी छात्रों को प्रोविजनल प्रवेश की मैपिंग कर रहा है। खंडवा में पोर्टल पर 2.43 लाख छात्रों में से अब तक 1. 65 लाख बच्चों की प्रोविजनल प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। वार्षिक परीक्षा के दौरान कक्षा 5 में 2733, कक्षा 8 में 2721 और कक्षा 9 में 5817 व 11 वीं में 1954 बच्चे रहे अनुपस्थित रहे। इन बच्चों की भी अगले कक्षा में मैपिंग की जा रही है।
स्कूल शिक्षा विभाग एजूकेशन पोर्टल-3 पर कक्षा एक से 11 वीं तक सभी छात्रों को प्रोविजनल प्रवेश की मैपिंग कर रहा है। खंडवा में पोर्टल पर 2.43 लाख छात्रों में से अब तक 1. 65 लाख बच्चों की प्रोविजनल प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। वार्षिक परीक्षा के दौरान कक्षा 5 में 2733, कक्षा 8 में 2721 और कक्षा 9 में 5817 व 11 वीं में 1954 बच्चे रहे अनुपस्थित रहे। इन बच्चों की भी अगले कक्षा में मैपिंग की जा रही है।
स्कूल शिक्षा विभाग एजूकेशन पोर्टल-3 पर कक्षा एक से 11 वीं तक सभी छात्रों को प्रोविजनल प्रवेश की मैपिंग कर रहा है। इसमें अनुपस्थित और फेल होने वाले बच्चों भी शामिल हैं। हालांकि ऐसे बच्चों के प्रवेश का भविष्य द्यितीय परीक्षा पास का परिणाम आने के बाद तय होगा। प्रोविजन प्रक्रिया को लेकर शिक्षक भी असमंजस में है। यदि ये बच्चे द्यितीय परीक्षा में भी पास नहीं हुए तो इनके प्रोविजनल प्रवेश को लेकर मशक्कत बढ़ जाएगी।
स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पोर्टल पर सभी बच्चों की मैपिंग होगी। फेल, अनुपस्थित और पूरक वाले छात्रों को 7 मई से द्यितीय परीक्षा में बैठने का अवसर मिला है। पास होने पर ही अगली कक्षा में अध्ययन करेंगे। नहीं तो पोर्टल मैपिंग में ही दोबारा उसी कक्षा में रिवर्ट हो जाएंगे। परीक्षा पास करने के बाद प्रवेश फाइनल माना जाएगा।
विभाग की रिपोर्ट के अनुसार कक्षा 5 में 23,894 बच्चे रजिस्टर्ड हैं। इसमें से 21,931 परीक्षा में बैठे। सिर्फ 20605 पास हुए। जबकि 2733 बच्चे अनुपस्थित रहे और 1076 बच्चे फेल हो गए। इसी तरह 8 में 21931 रजिस्टर्ड थे। इसमें से 19210 परीक्षा में बैठे। 17950 बच्चों ने परीक्षा पास की। जबकि 2721 बच्चे परीक्षा में शामिल नहीं हुए। और 1260 बच्चे फेल हो गए।
विभाग की रिपोर्ट के अनुसार कक्षा 9 वीं में 14864 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए। इसमें से 8847 उत्तीर्ण हुए। और 6307 फेल रहे। जबकि 5817 बच्चे अनुपस्थित रहे। इसी तरह कक्षा 11 वीं 8929 परीक्षा में शामिल हुए। इसमें 6975 उत्तीर्ण और 2022 अनुत्तीर्ण रहे। जबकि 1954 बच्चे अनुपस्थित रहे।
नए शैक्षणिक सत्र में प्रोविजनल प्रवेश के लिए पोर्टल पर मैपिंग की प्रक्रिया चल रही है। जिसमें खंडवा प्रदेश स्तर पर पहले नंबर पर है। 2 लाख 43 हजार बच्चों में अब तक 1 लाख 65 हजार बच्चों की मैपिंग हो चुकी है। शेष बच्चों की मैपिंग 31 मार्च तक करने का लक्ष्य दिया है।
1,22,788 बालक 82,140
1,20,507 बालिका 83,068
2,43,295 कुल 1,65,208
23894 रजिस्टर्ड 21931
21681 परीक्षा में बैठे 19210
20605 पास हुए 17950
14864 परीक्षा में शामिल 8929
8847 उत्तीर्ण 6975
6307 अनुत्तीर्ण 2022
पोर्टल पर सभी बच्चों की मैपिंग की जा रही है। फेल, अनुपस्थित और पूरक वाले बच्चों की सात मई से द्यितीय परीक्षा आयोजित होगी। पास होने वाले बच्चे अगली कक्षा में पढ़ेंगे। दोबारा परीक्षा में फेल होने पर उसी क्लास में रिवर्ट हो जाएंगे। मैपिंग इस लिए कराई जा रही है कि अप्रेल में मैपिंग की प्रक्रिया दोबारा नहीं करनी पड़ेगी। शैक्षणिक कार्य बाधित नहीं होगा।