खंडवा

युवती को ठगने के बाद आरोपी जुम्मन के हिस्से में आए थे गहने

मोघट थाना पुलिस ने जब्त की टॉप्स, चेन, अब भोपाल भेजी जाएगी पुलिस टीम, आरोपियों के खाते फ्रीज कराएगी पुलिस

less than 1 minute read
After duping the girl, the accused had come to Jumman's part.
After duping the girl, the accused had come to Jumman's part.

खंडवा. चचेरी बहन के कहने पर लड़के की तस्वीर देखकर लाखों की रकम और गहने देने के मामले में पुलिस की जांच तेजी से चल रही है। आरोपियों को रिमांड पर पता चला कि ठगी करने वालों में आरोपी जुम्मन के हिस्से में युवती की चेन और टॉप्स आए थे। जिन्हें वह अपने घर में रखे था। मोघट रोड थाना पुलिस ने आरोपी जुम्मन के घर से इसकी जब्ती कर ली है। अब पुलिस की एक टीम आरोपी सारिम को लेकर भोपाल भेजी जाएगी। एक यह बात भी सामने आई है कि इस अपराध की मास्टरमाइंड अमरीन इसके पहले भी कई लोगों को अपने झांसे में ले चुकी है। लेकिन उनमें से कोई व्यक्ति अब शिकायत करने के लिए आगे आने को तैयार नहीं है।
यह है मामला
थाना मोघट रोड क्षेत्र के हातमपुरा में रने वाली एक युवती ने रिपोर्ट लिखाई थी कि उसे भोपाल के अल्मास नामक युवक ने फोन पर शादी का प्रपोजल देकर प्यार के जाल में फंसाया। फिर एक्सीडेंट होने और इलाज के बहाने से अलग अलग 13 बैंक अकाउंट में 10 लाख 20 हजार 250 रुपए ले लिए। एक सोने की चेन, कान के टाॅप्स भी ले लिए धोखाधड़ी की इस शिकायत पर आइपीसी की धारा 420 का केस दर्ज किया गया है।
इनसे चल रही पूछताछ
पुलिस ने इस मामले में सारिम पिता इरफान अली फारूकी (28) निवासी खवासपुरा भोपाल, हातमपुरा निवासी अमरीन पिता आरीफ अली (27), मकसूद उर्फ जुम्मन बेग निवासी हातमपुरा को गिरफ्तार किया है। इन तीनों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। सारिम के बैंक खाते को जांचने के बाद पुलिस सामने आए सभी 13 खातों की जांच करेगी। जरूरत पड़ने पर खाते फ्रीज भी कराए जाएंगे।

Published on:
20 May 2022 10:18 pm