13 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खंडवा में 466 करोड़ की सिंचाई योजना का हाल… पाइप लाइन नहीं, पूरे सिस्टम में लीकेज, पानी आते ही फूट रही लाइन

-पानी का इंतजार करते रहे किसान, कई जगह से फूटी पाइप लाइन -जहां तीन बार सुधारी पाइप लाइन, वहां चौथी बार भी पानी आते ही फूटी -अधिकारी मौके पर पहुंचे तो हकीकत आई सामने, आज भी होगा निरीक्षण
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

खंडवा

•

image

Manish Arora

•

Updated: 13 Nov 2026, 11:55 AM IST

Jawar Lift Irrigation Scheme

खंडवा. पाइप लाइन फूटने से पानी में डूबा किसान का खेत। चौथी बार फूटी पाइप लाइन दिखाता किसान।

खंडवा ब्लॉक के 52 गांवों में सिंचाई के लिए 466 करोड़ की जावर उद्वहन सिंचाई योजना में लीकेज का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। खेतों में सिंचाई के लिए पानी का रास्ता देख रहे किसानों का कहना है कि यहां पाइप लाइन में नहीं पूरे सिस्टम में ही लीकेज हो गया है। पिछले 7 साल से निर्माणाधीन परियोजना में किसानों को अब भी पानी मिलने की उम्मीद कम है। एनवीडीए नहर विभाग अपनी खामियां छुपाने का प्रयास कर रहा है। जब अधिकारी मौके पर पहुंचे तो उनके सामने भी हकीकत खुल गई।

किसानों ने दर्ज कराया विरोध

जावर उद्वहन सिंचाई योजना में 10 नवंबर से स्कीम 3 और 4 में पानी देने का दावा विभाग द्वारा किया गया था। स्कीम 3 में दो दिन बाद 12 नवंबर को नहर शुरू की गई, लेकिन कुछ गांवों में पानी पहुंचा, बाकी गांव में किसान पानी का इंतजार करते रहे। स्कीम 4 में तो पानी शुरू भी नहीं हो पाया है। इस मामले में भारतीय किसान संघ ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। भारतीय किसान संघ का कहना है कि 10 नवंबर से 80 प्रतिशत क्षेत्र में पानी देने की बात कही थी, लेकिन अब तक पानी शुरू नहीं हुआ है। भारतीय किसान संघ ने चेतावनी दी है कि यदि 16 नवंबर तक पानी नहीं मिला तो जावर में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

watch video

गोकुल गांव में चौथी बार लाइन फूटी

गुरुवार को स्कीम 3 में नहर का पानी चालू किया गया। इसके साथ ही कई जगह लीकेज की शिकायत भी सामने आई। ग्राम गोकुल गांव में वर्मा फार्म हाउस के पास पाइप लाइन फूट गई। वहीं, श्मशान रोड पर भीलट देव मंदिर के पास भी लीकेज हो गया। किसान अनिल दशोरे ने बताया कि यहां चौथी बार लीकेज हुआ है। पूर्व में तीन बार लाइन सुधारी गई, लेकिन तीनों बार लीकेज हुआ है। तीसरी बार तो तीन दिन पहले ही लाइन ठीक की थी।

ढोरानी से खुटफल के बीच भी लीकेज

स्कीम 3 के गांव ढोरानी में तो पानी पहुंचा ही नहीं, किसान इंतजार करते रहे। यहां करीब 700 एकड़ जमीन के ढाई सौ किसान है, जिन्हें योजना का लाभ मिलना है। किसान गणेश पूनम सिंह ने बताया कि ढोरानी और खुटफल के बीच राकेश पटेल के खेत में भी लीकेज है। रास्ते में लाइन फूटी हुई है, जिसके कारण पानी ढोरानी तक नहीं पहुंच रहा है।

कोटवाड़ा में 3 एकड़ का खेत पानी में डूबा

स्कीम फोर के लिए पाइप लाइन से पानी शुरू नहीं किया गया, लेकिन अधिकारियों के हरकत में आते ही कावेश्वर तालाब में पानी छोड़ा गया। इधर कोटवाड़ा में पाइप लाइन फूटने से जूना पानी के किसान दिलीप पाल का तीन एकड़ खेत पानी में डूब गया। किसान ने यहां गेहूं की फसल लगा रखी है। पानी किसान के खेत से दूसरे किसानों के खेत तक भी जा रहा था।

विधायक प्रतिनिधि ने कलेक्टर से की चर्चा

जावर उद्वहन सिंचाई योजना को लेकर गुरुवार सुबह विधायक प्रतिनिधि मुकेश तनवे ने किसानों के साथ मिलकर कलेक्टर ऋषव गुप्ता से चर्चा की। जावर, पिपलिया फूल, कावेश्वर, भकराड़ा, पीपलकोटा, माथनी, सुरगांव बंजारी, डोंगरी सहित अन्य गांव के किसानों ने कलेक्टर के सामने समस्या रखी। इस दौरान मुकेश तनवे ने योजना के क्रियान्वयन में हो रही लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए प्रशासन से तत्काल समाधान की बात कही। कलेक्टर ने तत्काल एडीएम एवं एसडीएम को जमीनी स्तर पर समस्याओं का निरीक्षण करने के निर्देश दिए।

बढिय़ातुला, सिवना में मिले लीकेज

कलेक्टर के निर्देश पर एडीएम क्षितिज शर्मा, एसडीएम ऋषि कुमार सिंघई, तहसीलदार नितिन चौहान और विधायक प्रतिनिधि मुकेश तनवे परियोजना के स्कीम एक के गांवों में पहुंचे। ग्राम बढिय़ातुला एवं सिवना में पाइपलाइन लीकेज की शिकायत मिली। इसे गंभीरता से लेते हुए परियोजना के कार्यपालन यंत्री एसपी तिर्की को तत्काल मरम्मत कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही बमनगांव में किसी ने पाइप लाइन काट दी, जिसके कारण वहां पूरा नाला बनकर पानी बह रहा था। ग्राम बेनपुरा और कुरवाड़ा में किसानों से पाइप लाइन बिछाने की सहमति ली गई।