निगम का दावा, सुक्ता फिल्टर प्लांट, तीन टंकियां चालू हो गई हैं। अप्रेल से पूरी क्षमता से पांच नई टंकियों से जलापूर्ति होगी ।
शहर में हर साल गर्मी के समय पेजयल संकट से जनता जूझती है। 200 करोड़ रुपए से अधिक लागत की योजनाएं जनता के लिए बेमानी साबित होत हैं। निगम का दावा, सुक्ता फिल्टर प्लांट, तीन टंकियां चालू हो गई हैं। अप्रेल से पूरी क्षमता से पांच नई टंकियों से जलापूर्ति होगी ।
अमृत-2 योजना का निर्माण पूर्ण करने छह माह का एक्टेंशन दिए जाने के बावजूद अभी 10 फीसदी से अधिक कार्य बाकी है। होली के त्योहार के बाद गर्मी की आहट को देखते हुए पानी की डिमांड बढ़ेगी। समय से योजना पूरी नहीं हुई तो इस बार भी अप्रेल, मई और जून में पानी के संकट से जूझना होगा। निर्धारित समय पर टंकी का निर्माण पूर्ण नहीं हुआ तो जल संकट नियंत्रण करना मुश्किल होगा।
निगम अधिकारियों का दावा है कि मार्च-2026 तक कार्य पूर्ण हो जाएगा। सुक्ता फिल्टर प्लांट और एक टंकी से जलापूर्ति शुरु है। दो टंकियों से टेस्टिंग की जा रही है। अप्रेल में पूरी क्षमता से जलापूर्ति होगी। निगम का दावा, सुक्ता फिल्टर प्लांट, तीन टंकियां चालू, अप्रेल से पूरी क्षमता से पांच नई टंकियों से जलापूर्ति शुरु होगी।
सीएमआर कंपनी ने अक्टूबर-2023 में अमृत-2 पेयजल योजना का निर्माण शुरू किया था। अक्टूबर 2025 तक 24 माह में कार्य पूर्ण करने डेडलाइन थी। निर्धारित समय पर कार्य पूर्ण नहीं हो सका। विभाग ने अब मार्च-2026 तक एक्सटेंशन दिया है। अभी भी शहरी में दस फीसदी से अधिक कार्य अधूरा है।
-चारखेड़ा से सुक्ता तक नई पाइप लाइन चालू -सुक्ता प्लांट से नर्मदा जल की आपूर्ति शुरू -शहर में तीन टंकियों से फीडर लाइन में जलापूर्ति की टेस्टिंग -पांच में से दो टंकियों का निर्माण और फीडर पाइप लाइन का कार्य अधूरा ।
शहर में पांच टंकियों में से अभी दो निर्माणाधीन हैं। विजय नगर, ट्रांसपोर्ट नगर में भी कार्य चल रहा है। इतवारा बाजार में महापौर अमृता यादव ने जलापूर्ति का शुभारंभ कर दिया है। चीरा खदान और इंडस्ट्रियल एरिया में स्मार्ट सिटी के पास स्थित टंकी की टेस्टिंग का कार्य चल रहा है।
नर्मदा जल की आपूर्ति रेगुलर चल रही है। अमृत-2 योजना की समीक्षा लगातार की जा रही है। शहर में फीडर लाइन बिछाने का कार्य तेजी से चल रहा है। अंतिम चरण में है। मार्च तक पूर्ण हो जाएगा।