
cm mohan yadav helicopter stumbled during takeoff
MP News: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हेलीकॉप्टर लड़खड़ाने से अफसरों की सांसें अटक गईं। घटना खंडवा जिले के पंधाना की है जहां सीएम मोहन यादव कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। कार्यक्रम के बाद जब सीएम मोहन यादव वापसी के लिए हेलीकॉप्टर में सवार हुए, तो टेकऑफ के दौरान हेलीकॉप्टर लड़खड़ा गया और करीब एक मिनट तक हवा में अस्थिर रहा। हालांकि फिर हेलीकॉप्टर का बैलेंस ठीक हुआ और वो आसमान में उड़ गया।
देखें वीडियो-
शनिवार को सीएम मोहन यादव खंडवा के पंधाना में आयोजित लाड़ली बहना कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने लाड़ली बहनों के खातों में फरवरी महीने की किस्त ट्रांसफर की। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सीएम मोहन यादव हेलीपैड पर पहुंचे और वापसी के लिए हेलीकॉप्टर में सवार हो गए। लेकिन टेक ऑफ करते वक्त हेलीकॉप्टर लड़खड़ा गया जिससे सभी की सांसें अटक गईं। जो वीडियो सामने आया है उसमें दिख रहा है कि टेक ऑफ करते वक्त हेलीकॉप्टर लड़खड़ा रहा है वो जमीन से करीब 15-20 फीट ऊपर जाकर पीछे होते हुए नीचे की ओर आ रहा है।
हवा में सीएम का हेलीकॉप्टर लड़खड़ाते ही वहां मौजूद लोगों और अफसरों की सांसें अटक गईं। हर कोई हैरान हो गया और जब थोड़ी देर बाद हेलीकॉप्टर संभला और हवा में अच्छे से उड़ान भरी तो सभी ने राहत की सांस ली। इससे पहले सीएम ने पंधाना में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश के 1.27 करोड़ लाड़ली बहनों के खाते में सिंगल क्लिक से 1836 करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर की। इसमें खंडवा की 2 लाख 12 हजार बहनें शामिल हैं। इस दौरान सीएम महिला, किसान और युवाओं के लिए योजनाएं गिनाते हुए 608 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण एवं भूमि पूजन भी किया।
Updated on:
15 Feb 2026 09:36 pm
Published on:
15 Feb 2026 05:44 pm
बड़ी खबरें
View Allखंडवा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
