खंडवा

खंडवा नगर निगम चुनाव: भाजपा की अमृता अमर यादव बनीं मैडम मेयर

19 हजार वोटों से अमृता अमर यादव जीती, वार्डों की स्थिति-10 निर्दलीय, 12 कांग्रेस, 1 पर एआइएआइएम27 पर भाजपा

less than 1 minute read
Jul 17, 2022
खंडवा नगर निगम चुनाव: भाजपा की अमृता अमर यादव बनीं मैडम मेयर

खंडवा. नगर निगम चुनाव में मतगणना के दौरान सुबह से गहमागहमी थी। मतगणना स्थल के पास नेता,समर्थक नजरे जमाए हुए थे। जैसे-जैसे परिणाम घोषित हुए।जश्न का माहौल तेज होता गया। रविवार सुबह 9 बजे को मतगणना सुंदरबाई गुप्ता स्कूल में शुरू हुई। सुबह करीब 11 बजे से पार्षदों के हार-जीत के रुझान आना शुरू हो गए। वहीं सुबह से ही भाजपा महापौर प्रत्याशी अमृता यादव आगे चल रही थी। पाषदों की मतगणना में कई वाडों में भाजपा आगे चल रही थी। वहीं बाकी वार्डों में कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशी आगे रहे। वहीं दोपहर 1 बजे तक भाजपा की अमृता यादव ने 19 हजार 763 वोटो से अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस की आशा अमित मिश्रा को पराजित कर जीत का परचम लहराया।
अब भी तक ये रहे विजेता
वार्ड 01- भाजपा के बागी प्रकाश यादव
वार्ड 02- भाजपा के वेदप्रकाश माली
वार्ड 06- सुनील जायसवाल
वार्ड 13- कांग्रेस के इक़बाल कुरेशी
वार्ड 14- एआइएमआइएम के शकीरा बिलाल पेंटर
हाटकेश्वर वार्ड- कांग्रेस के मनोज मंडलोई
वार्ड 15- कांग्रेस के मुल्लू राठौर
वार्ड 17- भाजपा के बन्दू काले
वार्ड19- निर्दलीय प्रत्याशी फरीद
वार्ड 20- भाजपा की सुनीता दीपक राठौर
वार्ड 24- भाजपा के अनिल वर्मा
वार्ड 25- भाजपा की सुधा बजाज
वार्ड 27- भाजपा के आशीष चटकीले
वार्ड 28-भाजपा के गोपी शर्मा
वार्ड 31- कांग्रेस की अनविता ओझा
वार्ड 37- पवन गोस्वामी
वार्ड 38- भाजपा की काजल लालवानी
वार्ड 40- भाजपा के रियाज मार्शल
वार्ड 47- भाजपा की रुबीना तनवीर
डॉ जाकिर हुसैन वार्ड- सिद्दीक पटेल
हरीगंज वार्ड-भाजपा की स्वर्णा पालीवाल
कहारवाड़ी वार्ड- एआइएमआइएम के प्रत्याशी
पंडित रामनारायण उपाध्याय वार्ड- कांग्रेस की रूबी खान

Published on:
17 Jul 2022 02:31 pm
Also Read
View All