खंडवा

बारिश में बह गया डामर व सीमेंट, सड़क में उभरे गड्ढे

खराब सड़कों से लोगों को नहीं मिल रही निजात
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Nov 2023, 1:05 PM IST
बारिश में बह गया डामर व सीमेंट, सड़क में उभरे गड्ढे
टपालचाल चौराहे पर खस्ताहाल सड़क से गुजरते वाहन।

खंडवा. बेमौसम हुई बारिश ने निगम की सड़कों की पोल खोल दी है। बारिश के पानी में सड़क का डामर व चूरी बह गई। कुछ ही दिन पहले पैचवर्क किया गया था। अब सड़क पर गड्डे हो गए हैं।शहर की खराब सड़क की वजह से लोगों में आक्रोश है। रविवार और सोमवार को बेमौसम हुई बारिश के पानी में सड़कों की हालत खराब हो गई। शेर तिराहे पर सड़क में गड्ढे हो गए हैं। यहां दोनों तरफ की सड़क में हुए गड्ढों से निकलने में वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। कुछ समय पहले चुनाव के समय सड़क पर पैचवर्क किया गया था। अब केवल गड्ढे ही नजर आ रहे हैं। इसी तरह से टपालचाल चौराहे से कहारवाड़ी चौक के बीच की सड़क में भी गड्ढे हो गए हैं। यहां से हिचकोले खाकर वाहन निकल रहे हैं। चौराहे पर ही इतने गड्ढे हैं कि इनसे बचकर निकलने में दुर्घटनाएं हो रही है।

परेशान हो रहे लोग

मानसिंग मिल तिराहे से उर्दू स्कूल के बीच, हनुमान दाल मिल से अंजनी टाकीज तिराहे के बीच और एलआइजी काॅलोनी में भी सड़क बदहाल हो गई है। यहां गड्ढों की वजह से दुर्घटनाएं हो रही है। एसएन कालेज के पीछे मुख्य मार्ग पर भी सड़क के गड्ढे हैं।खराब सड़क से हो रही परेशानी

टाउनहाल तिराहे पर कियोस्क सेंटर संचालन करने वाले राजकुमार राठौर ने बताया कि दुकान के सामने की सड़क गड्ढे में तब्दील हो गई है। यहां लोग अक्सर गिरकर घायल हो रहे हैं। नगर निगम गड्ढों को भरवाए। ट्रक मालिक शेख साजिद ने बताया कि शहर को जोडऩे वाले सड़कों की हालत भी खराब है। गड्ढों की वजह से वाहनों में टूट-फुट होती रही है।

Published on: