खंडवा

विवाह घर से निकले बाइक सवारों को ट्रक ने रौंदा, दो की मौत

मूंदी में रूद्र पैलेश के सामने हुई घटना, उपचार नहीं मिलने पर आक्रोशित हुई भीड़

less than 1 minute read
Gujarat Road Accident : जन्मे एक साथ, फिर मौत की तारीख कैसे लिख दी एक साथ
Gujarat Road Accident : जन्मे एक साथ, फिर मौत की तारीख कैसे लिख दी एक साथ

खंडवा. शादी समारोह में शामिल होने के बाद विवाह घर से निकले बाइक सवारों को ट्रक रौंदते हुए निकल गया। सोमवार की रात मूंदी में हुए इस हादसे में तीन मोटर साइकिल पर सवार छह व्यक्ति घायल हो गए। इनमें दो घायलों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घायलों में दो नाबालिग बच्चियां भी शामिल हैं। इस घटना के बाद घायलों को समुचित उपचार नहीं मिलने पर आक्रोशित भीड़ ने हंगामा कर दिया।
घटना के बारे में बीड़ चौकी प्रभारी राम प्रकाश यादव ने बताया कि मूंदी के रूद्र पैलेश में एक विवाह कार्यक्रम का आयोजन चल रहा था। पैलेश के बाहर सड़क तक भीड़ थी। वहीं से खाना खाने के बाद तीन मोटर साइकिल में सवार होकर गेंदा लाल पिता मगन लाल (52), सोनू पिता कमलचंद (18), भारती पति सजंय (32), हर्षिता पिता राकेश (12), संजय पिता गेंदा लाल (30), खुशी पिता अमित राठौर सभी निवासी मूंदी निकले। इनके निकलते ही हनुवंतिया की ओर से आए ट्रक ने तीनों बाइक सवारों को टक्कर मारी और निकल गया। घटना के बाद मौके पर चीत्कार मचने लगी। घायलों को अस्पताल भेजा लेकिन वहां स्वास्थ्य सेवाएं पर्याप्त नहीं मिलीं। घायलों में गेंदालाल ने मूंदी में ही दम तोड़ दिया था। इसके बाद बाकी घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। इनमें दूसरे घायल सोनू की भी मौत हो गई।
पुलिस ने शांत कराया माहौल
भीड़ का गुस्सा देख बीड़ चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे। इधर, मूंदी थाना का पुलिस बल भी नियंत्रण करने में लगा था। किसी तरह भीड़ को शांत कराते हुए घायलों को रेफर कराया गया। इसके साथ ही आरोपी वाहन और उसके चालक पर कार्रवाई शुरू कर दी गई।

Published on:
16 May 2022 11:59 pm