खंडवा

शिक्षक का बेटा दोस्त के साथ मिलकर करता था ऐसा काम सुनकर चौंक जाएंगे आप

सीसीटीवी फटेज में सामने आई हकीकत
2 min read
Jul 01, 2018
Bike thief
Bike thief

खंडवा. घरों के बाहर और बाजार में खड़ी बाइक चुराने वाले दो चोरों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपितों के पास से दो बाइक भी बरामद की गई है। गिरफ्तार आरोपितों में से एक आरोपित प्रधान पाठक का बेटा है। कोतवाली टीआई सुनील यादव ने बताया 25 जून की शाम करीब 5 बजे नाकोड़ा नगर क्षेत्र से घर के सामने खड़ी बाइक बदमाश चोरी कर ले गए थे। मामले की शिकायत मिलते ही तफ्तीश शुरू की गई। सीसीटीवी फुटेज खंगाले।
सीसीटीवी फुटेज में आरोपितों का सुराग मिला। साक्ष्य हाथ लगते ही पुलिस टीम ने आरोपित सिराज पिता शहजाद खान निवासी चैनपुर सरकार (खालवा) हाल निवासी आजाद नगर खंडवा और ऐश्वर्य उर्फ रोमियो पिता भवानी राम मांडले निवासी प्रगति नगर सर्वोदय कॉलोनी को गिरफ्तार किया गया।


चोरी करने लाए बाइक के नंबर से धराए आरोपित
एसआई सुशा परते ने बताया प्रकरण की तफ्तीश के दौरान पुलिस को सीसीटीवी फुटेज से आरोपित जिस बाइक से पहुंचे थे उसका नंबर मिला। गाड़ी नंबर एमपी 09क्यूजे 9976 मिलते ही पुलिस मालिक के पास पहुंची। मालिक ने आरोपितों के नाम बताए। इसी दौरान जानकारी मिली कि आरोपित सिराज चोरी की बाइक लेकर इंदौर गया है। पुलिस इंदौर पहुंची और आरोपित सिराज को धरदबोचा। उसके कब्जे से चोरी की बाइक बरामद की गई। पूछताछ में उसने एश्वर्य उर्फ रोमियो का नाम बताया। इसी आधार पर उसे भी गिरफ्तार किया गया। आरोपित रोमियो के पिता खालवा ब्लाक में एक स्कूल में प्रधान पाठक के पद पर पदस्थ है।


पुलिस अधीक्षक ने टीम को किया सम्मानित
मामले में जांच करते हुए आरक्षक अनिल वछाने और अमर प्रजापत ने सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपितों के सुराग जुटाए। इन्हीं साक्ष्यों के आधार पर टीम ने आरोपितों को गिरफ्तार किया। आरक्षकों की कार्रवाई देख कर पुलिस अधीक्षक रूचि वर्धन मिश्रा ने उन्हें 1000-1000 रुपए नकद पुरुस्कार से सम्मानित किया है और टीम को शुभकामनाएं दी।

Updated on:
01 Jul 2018 01:37 pm
Published on:
01 Jul 2018 01:30 pm