4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गांव पहुंचा प्रशासन तो एक ही शिविर में 1563 आवेदनों का निराकरण, खंडवा के बांगरदा में ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ

योजनाओं का लाभ दिलाने गांव पहुंचा प्रशासन, विधायक बोले- जन्म से वृद्धावस्था तक हर वर्ग के लिए संचालित हैं योजनाएं, ग्रामीणों को किया योजनाओं से लाभांवित
2 min read
Google source verification

खंडवा

image

Manish Arora

Sep 04, 2026

Janvishwas Abhiyan

खंडवा. जनविश्वास शिविर में ग्रामीणों को प्रमाण पत्र प्रदान करते विधायक, कलेक्टर।

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत गुरुवार को पुनासा विकासखंड के ग्राम बांगरदा में जनविश्वास शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याएं और आवेदन लेकर पहुंचे। प्रशासन के अनुसार शिविर में कुल 1563 ग्रामीणों के आवेदनों का निराकरण किया गया और पात्र हितग्राहियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ मौके पर ही दिया गया।

पात्र लोगों को उनका लाभ दिलाना उद्देश्य

मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में मांधाता विधायक नारायण पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी सुदेश वानखेड़े, कलेक्टर ऋषव गुप्ता, पुलिस अधीक्षक अगम जैन, जिला पंचायत सीईओ ऐश्वर्य वर्मा, अपर कलेक्टर श्रद्धा शुक्ला, पुनासा एसडीएम पंकज वर्मा सहित जनप्रतिनिधि और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। शिविर को संबोधित करते हुए विधायक नारायण पटेल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने बच्चों के जन्म से लेकर वृद्धावस्था तक समाज के हर वर्ग के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की हैं। ग्रामीणों को इन योजनाओं की जानकारी देने और पात्र लोगों को उनका लाभ दिलाने के उद्देश्य से गांव-गांव में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत शिविर लगाए जा रहे हैं।

watch video

बीमारियों की जांच भी नि:शुल्क

कलेक्टर ने ग्रामीणों से स्वास्थ्य शिविर का लाभ लेने की अपील की। उन्होंने बताया कि गर्भवती महिलाओं के हीमोग्लोबिन की जांच के साथ ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और टीबी जैसी बीमारियों की जांच नि:शुल्क की जा रही है। साथ ही एक्स-रे की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। इससे ग्रामीणों को सामान्य जांच के लिए गांव से जिला अस्पताल जाने की जरूरत नहीं होगी।

विभागवार इतने आवेदनों का हुआ निराकरण

  • ग्रामीण विकास विभाग : 594 आवेदन
  • राजस्व विभाग : 104 आवेदन
  • कृषि विभाग : 46 आवेदन
  • महिला एवं बाल विकास विभाग : 32 आवेदन
  • श्रम विभाग : 15 आवेदन
  • उद्यानिकी विभाग : 10 आवेदन
  • पशु चिकित्सा विभाग : 7 आवेदन
  • ई-गवर्नेंस विभाग : 5 आवेदन

किसी को खसरा नकल तो किसी को आवास की स्वीकृति

शिविर में बांगरदा निवासी रघुवीर को राजस्व विभाग की ओर से खसरा नकल प्रदान की गई। गोविंदा और उदय को ऋण पुस्तिका दी गई। कलाबाई, मनीषा, शकरवाई, सीमा और चंचल को श्रम योगी मानधन पेंशन योजना के श्रम योगी कार्ड प्रदान किए गए। मीराबाई और सुल्तान को प्रधानमंत्री आवास योजना के स्वीकृति पत्र दिए गए। गुलगांव रैयत निवासी नरेंद्र और बांगरदा निवासी किशोर को ट्रैक्टर से संबंधित लाभ दिया गया। अमित पुत्र श्रीराम को नलकूप खनन की स्वीकृति प्रदान की गई।

संबल योजना के हितग्राही को मिला लाभ

इसके अलावा शिवराम पटेल को सॉइल हेल्थ कार्ड, बांगरदा निवासी सुलोचनाबाई और बेबीरानी को संबल योजना के तहत अनुग्रह सहायता की स्वीकृति तथा तेजूबाई और तुलसीराम को आयुष्मान कार्ड प्रदान किए गए। वहीं तृषा और संतोषी को लाड़ली लक्ष्मी योजना के स्वीकृति पत्र तथा कमलाबाई देवड़ा और कमलाबाई सावनेर को पेंशन योजना के स्वीकृति पत्र दिए गए।