चिकित्सकों ने परीक्षार्थियों को सलाह दी है कि बोर्ड परीक्षा के दौरान मस्तिष्क की सक्रियता बनाए रखने हल्का और संतुलित भोजन करें। डाइट में हरी सब्जियां, अंकुरित चने और मूंग के साथ जूस, दही और भरपूर पानी का सेवन करें। सुबह से शाम तक डाइट चार्ट बनाएं। दिन में तीन बार की बजाए 5-6 बार में थोड़ा-थोड़ा खाएं।

एसोसिएट प्रोफेसर, बाल रोग, एनएससीजीएमसी डॉ गरिमा अग्रवाल का कहना है कि परीक्षा के दौरान मौसमी फलों और जूस के साथ हल्का संतुलित भोजन करें। जो पौष्टिक हो। हरी सब्जियों के साथ मौसमी फलों के जूस का सेवन करें। सामान्य दिनों की तुलना में डाइट के समय को थोड़ा-थोड़ा बांट लें। पैक्ड और जंक फूड से बचें। पानी भरपूर पिएं। इससे शारीरिक-मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे।
एमबीबीएस, एमडी डॉ पंकज जैन का कहना है कि परीक्षा के दौरान बच्चे पढ़ाई के साथ डाइट चार्ट बनाएं। संतुलित आहार लें नाश्ता में जैसे दलिया, पोहा, उपमा, सैंडविच और एक गिलास दूध का सेवन जरूर करें। मानसिक संतुलन बेहतर रखने के लिए सुबह उठें, दिनचर्या के साथ पांच से दस मिनट योग अभ्यास करें और अंकुरित चना व मूंग का सेवन करें। परीक्षा के एक दिन पूर्व अधिक समय से तक नहीं पढें। भरपूर सात से आठ घंटे तक नींद लें। जिससे परीक्षा के दौरान मस्तिष्क सक्रिय रहे।
सुबह : गुनगुना पानी, अंकुरित चना, मूंग।
नाश्ता : पौष्टिक नाश्ता जैसे दलिया, पोहा, उपमा, सैंडविच और एक गिलास दूध।
मिड-मॉर्निंग : एक मौसमी फल
दोपहर भोजन : दाल, सब्जी रोटी, दही और सलाद
शाम का नाश्ता : दूध के साथ भुने चने, मखाना।
रात का खाना : दाल-चावल, खिचड़ी, या सब्जी-रोटी।
सोने से पहले : एक गिलास हल्दी वाला दूध।
7-8 घंटे की गहरी नींद जरूरी है।
खाएं : ब्रोकली, पालक , बादाम, केला, फल, मेवे, बीज, और दही।
न खाएं : अत्यधिक कैफीन, पैकेट बंद स्नैक्स और तैलीय खाना ( शरीर में सुस्ती लाता है )।