माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 15 अप्रेल को हायर सेकेंडरी में 88.36 %, हाई स्कूल में 82.99 % रिजल्ट रहा। इस बार भी बोर्ड परीक्षा में बेटों की तुलना में बेटियां अव्वल रहीं। खंडवा में इस बार ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों ने अपने कामयाबी का लोहा मनवाया है।
माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 15 अप्रेल को हायर सेकेंडरी में 88.36 %, हाई स्कूल में 82.99 % रिजल्ट रहा। इस बार भी बोर्ड परीक्षा में बेटों की तुलना में बेटियां अव्वल रहीं। खंडवा में इस बार ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों ने अपने कामयाबी का लोहा मनवाया है।
माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बुधवार को 10 वीं और 12 वीं का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ। इस बार परीक्षा में गरीब, मजदूर और किसानों की बेटियों ने टॉप किया है। चार बेटियों ने प्रदेश स्तर और जिला स्तर पर 18 छात्रों ने टॉप किया है। जनजातीय क्षेत्र में मजदूरी करने वाली के बेटी ने बगैर कोचिंग टॉप किया है। पांच सालों में ऐसा पहली बार हुआ जब एक साथ चार बेटियों ने प्रदेश स्तर पर बाजी मारी है। बीते साल हायर सेकंडरी में उत्कृष्ट का सिर्फ एक छात्र जयदीप आया था। इस बार हमारी चार बेटियों मान बढ़ाया है। दिलचस्प यह कि ये बेटियां साबूदाना, पापड़ और किसान की हैं। सभी बेटियों ने परिवार के साथ काम के साथ-साथ पढ़ाई कर मुकाम हासिल की हैं।
जिले में हायर सेकेंडरी का परीक्षा परिणाम 88.36 % है। जबकि गत वर्ष 83.19 % था। पिछले साल की तुलना में 12 वीं में 5.17 % की वृद्धि रही। हाई स्कूल का 82.99 % रिजल्ट आया है। बीते वर्ष 83.57 % था। चालू वर्ष में 0.58 % कम हुआ है। इसमें निजी स्कूलों में एक फीसदी की गिरावट दर्ज हुई है। जबकि शासकीय स्कूलों का औसत परिणाम 84 से बढ़कर 85.02 % है। जिले का परिणाम प्रदेश के 9वं स्थान पर रहा। रिजल्ट वृद्धि का असर 12 वीं कक्षा की 4 बेटियां प्रदेश की टॉप-10 रैंक में शामिल हुई हैं। जिला शिक्षा अधिकारी पीएस सोलंकी ने बताया कि जिला प्रदेश स्तर पर टॉप-10 में शामिल हुआ है। 9 वें स्थाल पर है।
शासकीय उत्कृष्ट स्कूल खंडवा का परिणाम 99 प्रतिशत रहा। कक्षा 10 वीं में 180 छात्रों में से 179 प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए, जबकि कक्षा 12 वीं में 193में से 187 छात्र प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हए। प्राचार्य भूपेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि 10 वीं 12 वीं की परीक्षा में 373 छात्र शामिल हुए। प्रथम श्रेणी में 366 उत्तीर्ण हुए हैं। प्रथम श्रेणी का प्रतिशत 98 है। 12वीं की छात्र कृति पिता संजय ने वाणिज्य संकाय में 500 में से 478 अंक प्राप्त कर खंडवा जिले की प्रावीण्य सूची में संकाय में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
स्कूल शिक्षा विभाग की तुलना में इस बार भी जनजातीय कार्य विभाग के स्कूलों में आदिवासी बच्चों का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा। छात्राओं ने उत्कृष्ट अंक लाकर सराहनीय प्रदर्शन किया है। मॉडल स्कूल खलावा में कोरकू मजदूर की बेटी चांदनी 95.4% अंक हासिल किया है। चांदनी का कहना है मेरे पिता मजदूरी करते हैं। मैं बीए की पढ़ाई करके एमपी पीएससी की तैयारी करूंगी। डिप्टी कलेक्टर बनकर गरीबों को न्याय दिलाने का लक्ष्य तय किया है। सहायक संचालक नीरज पाराशर ने बताया कि जनजातीय कार्य विभाग द्वारा संचालित खालवा ब्लॉक में 10 वीं में 90.80 % तथा 12 वीं में 90.61 प्रतिशत है।
छात्र--स्कूल---अंक स्थान
कु आनंदी-गंगराडे बैंस पब्लिक स्कूल- 485- 6-वां
कु. जिया परिहार- सेंट सेटेफन छनेरा-484-7-वां
कु.नेहा गोस्वामी- सरस्वती शिशु मंदिर-481- 10 वां
कु.कामिनी कुशवाह-एकेडमी पंधाना 482-10 वां
छात्र -स्कूल का नाम-अंक
कुमारी रिया गुर्जर- सांदीपनि स्कूल हरसूद- 487
कु वंशिका जैन अरिहंत पब्लिक स्कूल हरसूद- 487
रूकसार शकील उ.मा.वि. बोरगांव बुजुर्ग - 487
कु. ऋषिका करोडीउ.मा.वि.बडगाॅव गुर्जर- 486
विनय रेवतानी -बैंस पब्लिक स्कूल खंडवा- 486
कु. श्रुति पटेल शिक्षा एकेडमी पंधाना-485
कु. वेदिका सोलंकी हाईस्कूल सिर्रा-485
कु.शीतल-हाईस्कूल जामकोटा-485
छात्र-स्कूल का नाम-अंक
कु. नेहा प्रजापति- शासकीय कन्या पंधाना- 477
कु.चादनी पटेल शा.माॅडल खालवा- 477
कु. दिव्या सोलंकी शा.उ.मा.वि.गोल- 467
कु.नंदनी तोमर शासकीय कन्या पंधाना- 480
कु.खुशी तावडेकरसेंटपाल खंडवा- 476
प्राजंल नाईक यूनिक एकेडमिक- 475
कु.कीर्ति- शासकीय उत्कृष्ट खंडवा- 478
कु.मीनलकंचनादानी-बैंस पब्लिक स्कूल खंडवा- 475
कु.दीपाली पवार- शा.उ.मा.वि.सिंगोट-478
फातमा उर्दू कन्या हरिगंज खंडवा- 439